लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे कहां और कैसे करें चेक, जानें लेटेस्ट अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2021 11:49 IST

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे इस हफ्ते में आने की संभावना है। कॉपी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। ऑनलाइन रिजल्ट जारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट होली से पहले इस हफ्ते जारी हो सकते हैंबिहार बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 से 19 मार्च तक थी, टॉपर्स का वेरीफिकेशन जारीबिहार बोर्ड ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) के 12वीं यानी इंटर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट लगभग तैयार है। बोर्ड इस साल के टॉपर्स का वेरीफिकेशन अभी कर रहा है। 

वहीं, बिहार बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 से 19 मार्च तक थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते कभी भी बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट (Bihar Board Inter Result) जारी किए जा सकते हैं।

माना जा रहा है कि 25 या 26 मार्च को रिजल्ट जारी हो जाएंगे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिहार की 12वीं की रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के करीब 13 लाख स्टूडेंट कर रहे हैं।

Bihar Board 12th Result 2021: रिजल्ट कैसे करें चेक

बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट इस बार भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। ये नतीजे जारी होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in या फिर biharboardonline.com पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा BSEB के ट्विटर हैंडल पर भी इस बारे में जानकारी दी जाएगी। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा इस बार 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी।

बिहार बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी स्टूडेंट अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में भी डिटेल जल्द बिहार बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।

बता दें कि पिछले साल यानी 2020 में बिहार में इंटर की परीक्षा में चार लाख 43 हजार 284 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। वहीं, चार लाख 69 हजार 439 सेकेंड डिविजन में परीक्षा पास करने में कामयाब रहे थे। थर्ड डिविजन से 56 हजार के करीब छात्र पास हुए थे।

बिहार बोर्ड ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। इसके पहले 2019 में बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 30 मार्च को जारी किए थे।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहारएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर