लाइव न्यूज़ :

बिहार बोर्ड का अजब कारनाम, इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन करेंगे 'Virgin' और 'Beloved' शिक्षक

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2022 17:24 IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अनुमोदित सूची में शिक्षक को बीलव्ड कुमारी मूनलाइट, कुमारी फंड, कुमारी पॉइंट, कुमारी वर्जिन, इंटरटेनमेंट कुमार और ग्रीटिंग्स के नामों का प्रतिनियुक्ति पत्र भेजा गया, लेकिन ऐसे किसी शिक्षक के नाम सारण जिले में नही है।

Open in App
ठळक मुद्दे26 फरवरी से सारण जिले में शुरू होने वाले इंटर परीक्षा की कॉपियां के जांच में लगाए गए शिक्षकशिक्षकों में बीलव्ड कुमारी मूनलाइट, कुमारी फंड, कुमारी पॉइंट, कुमारी वर्जिन, इंटरटेनमेंट कुमार जैसे नाम शामिल

पटना: बिहार बोर्ड का एक अजब कारनामा सामने आया है, जिसमें इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए बीलव्ड शिक्षक और वर्जिन शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी किया गया है। मूल्यांकन ड्यूटी में लगाए गए नामों को देखने के बाद शिक्षा विभाग के काबिलियत पर सभी दंग रह जा रहे हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अनुमोदित सूची में शिक्षक को बीलव्ड कुमारी मूनलाइट, कुमारी फंड, कुमारी पॉइंट, कुमारी वर्जिन, इंटरटेनमेंट कुमार और ग्रीटिंग्स के नामों का प्रतिनियुक्ति पत्र भेजा गया, लेकिन ऐसे किसी शिक्षक के नाम सारण जिले में नही है। बावजूद इसके उनकी ड्यूटी लगा दी गई है।

26 फरवरी से सारण जिले में शुरू होने वाले इंटर कॉपियां के जांच में लगाए गए शिक्षकों की बिहार बोर्ड से अनुमोदित सूची में यह मामला सामने आने के बाद हलचल है। प्रतिनुक्ति पत्र में अंकित शिक्षक किसी भी विद्यालय में उपलब्ध नही हैं। बताया जाता है कि इस अनुमोदित सूची में ऐसे 35 से अधिक नाम शामिल हैं, हालांकि जांच के बाद इसकी संख्या अधिक होने का अनुमान हैं।

अनुमोदित सूची में अभी तो 35 से अधिक टीचर के नाम चिन्हित किए गए हैं। पूरी सूची का बेहतर ढंग से अवलोकन किया जाए तो और भी मामले सामने आ सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड ने डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) के कार्यालय से भेजी गई शिक्षकों की सूची को अनुमोदित कर उनको प्रतिनियुक्ति पत्र हस्तगत कराने के लिए भेजा है।

इस संबंध में डीईओ ने बताया कि बिहार बोर्ड को भेजी गई सूची के अवलोकन पर स्थिति स्पष्ट हो गई। जिले से भेजे गए नामों में कोई गडबडी नहीं हुई है। सूची में शामिल रोचक नाम जिनके आस्तित्व नहीं है। उनमें औरा वर्जिन, कुमारी टैलेंट पांडेय, कुमारी मूनलाइट, कुमारी होप, कुमारी क्वीन, कुमारी औसपीसीएस, नॉलेज लाइट, नॉलेज गोट्स, किलर कुमार लियोन, कुमार ओम लाइट, कुमारी औरा, जय लाइट पंडित, इन ह्यूमन ऑफरिंग, फोरमैन कुमारी, जेंटल चौधरी, हॉप समेत 35 से अधिक नाम शामिल हैं।

टॅग्स :बिहारबीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी