लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Result 2025: बारहवीं में कुल 11,07,213 छात्र-छात्राएं हुए सफल, तीनों संकायों में लड़कियों ने किया टॉप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2025 16:04 IST

इस साल परीक्षा में कुल 12.92 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 11,07,213 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 86.50 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में 1,72,869 छात्र असफल यानी फेल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम चंपारण की बेतिया की रहने वाली प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर बनीं हैंजायसवाल ने कुल 500 में 484 नंबर पाकर पहला स्थान हासिल किया हैअंकिता कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया, रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में पहला स्थान हासिल किया

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इस साल परीक्षा में कुल 12.92 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 11,07,213 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 86.50 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में 1,72,869 छात्र असफल यानी फेल हो गए हैं। साइंस में 89.50 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और आर्ट्स में 82.75 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। तीनों संकायों में लड़कियों ने टॉप किया है।

पश्चिम चंपारण की बेतिया की रहने वाली प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर बनीं हैं। प्रिया जायसवाल ने कुल 500 में 484 नंबर पाकर पहला स्थान हासिल किया है। इधर अंकिता कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया और रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में पहला स्थान हासिल किया। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 82.7 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77 फीसदी सफल रहे। 

वहीं, साइंस स्ट्रीम में 89.66 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6 फीसदी) प्राप्त कर टॉपर बने। कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर्स रोशनी कुमारी रही हैं, जिन्होंने 475 अंक (95 फीसदी) हासिल किए हैं। रौशनी कुमारी वैशाली स्थित जेएल कॉलेज, हाजीपुर की छात्रा रही है। जबकि अंकिता राजकीयकृत वीएन उच्च विद्यालय, सेहन की छात्रा है। 

बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट सबसे पहले जारी हो गया है। इस साल भी सीबीएसई, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत हर बोर्ड रिजल्ट के मामले में पीछे रह गया है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई थी और आज, 25 मार्च को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 

इस हिसाब से सिर्फ 27 दिनों में बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में लगभग 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब