लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार इंटर का रिजल्ट आज कितने बजे होगा जारी और कैसे करें चेक, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2021 08:35 IST

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट आज जारी हो जाएंगे। रिजल्ट को स्टूडेंट ऑनलाइन या फिर एसएमएस के जरिए देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे शुक्रवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे जारीपटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार से जारी किए जाएंगे 12वीं के नतीजे1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा, 13.84 छात्र-छात्राओं को है रिजल्ट का इंतजार

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) के इंटर के रिजल्ट आज जारी होंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी शक्रवार दोपहर 3 बजे पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और इसमें 13.84 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। कोरोना संकट के बावजूद बिहार बोर्ड लगभग तय समय पर 12वीं के रिजल्ट जारी कर रहा है। इससे पहले  पिछले साल भी बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजों की 24 मार्च को कर दी थी।

Bihar Board 12th Result 2021: ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट 

बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट स्टूडेंट जारी होने के बाद ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको biharboardonline.bihar.gov.in या फिर biharboardonline.com वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करानी होगी। 

बिहार बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी स्टूडेंट अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक एसएमएस 56263 नंबर पर भेजना होगा। उन्हें एमएमएस में BSEBROLLNUMBER फॉर्मेट में अपनी जानकारी देनी होगी। ऐसा करने के कुछ देर बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रिन पर आ जाएगा।

बता दें कि 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। पिछले साल यानी 2020 में बिहार में इंटर की परीक्षा में चार लाख 43 हजार 284 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। 

वहीं, चार लाख 69 हजार 439 सेकेंड डिविजन में परीक्षा पास करने में कामयाब रहे थे। थर्ड डिविजन से 56 हजार के करीब छात्र पास हुए थे। कॉमर्स में पास प्रतिशत 93.26 प्रतिशत रहा था। वहीं, आर्ट्स में 81.44 प्रतिशत और साइंस में 77.39 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्सबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?