लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे, भव्य रोड शो में शामिल हो सकते अमित शाह

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2025 15:22 IST

अभिनंदन सभा में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष समेत तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस रोड शो में शामिल हो सकते हैं।भाजपा की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने राजधानी में भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। 23 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे नितिन नबीन दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक नितिन नवीन का भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। रोड शो के जरिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इस दौरान बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बिहार के तमाम बड़े नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस रोड शो में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, इसको लेकर भाजपा की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि अमित शाह की मौजूदगी होती है तो यह कार्यक्रम और भी सियासी रूप से महत्वपूर्ण माना जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का रोड शो पटना एयरपोर्ट से निकल कर पटना हाई कोर्ट आयेगा। यहां बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।

इसके बाद रोड शो आयकर चौराहा जायेगा, जहां जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके बाद काफिला मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगा। मिलर हाई स्कूल मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया है। इस अभिनंदन सभा में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष समेत तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

प्रदेश भाजपा इस पूरे कार्यक्रम को खास बनाने के लिए अपने सभी संगठनों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। बता दें कि नितिन नवीन को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 15 दिसंबर को दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला था। भाजपा पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

एनडीए नेताओं के बीच इस बात को लेकर उत्साह है। दिल्ली में एनडीए के सांसदों ने भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया था। उनके सम्मान में भाजपा सांसद संजय जायसवाल के आवास पर आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, गिरिराज सिंह, जीतनराम मांझी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई नेता मौजूद रहे।

सभी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। बता दें कि नितिन नवीन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन और सरकार तक पहुंचा है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री जैसे अहम पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनकी पकड़, आक्रामक शैली और जमीनी कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

टॅग्स :Bihar BJPअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए