लाइव न्यूज़ :

बिहार में राजनाथ सिंह, उठा आंबेडकर का मुद्दा, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी BJP

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 14:20 IST

Bihar Assembly Election 2025:मामला लालू के जन्मदिन 11 जून से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राजद का एक कार्यकर्ता लालू के जन्मदिन पर टेबल पर उनके पैरों के पास अंबेडकर की तस्वीर उपहार के तौर पर रखता हुआ दिख रहा है। लालू ने न तो तस्वीर को छुआ और न ही एक शब्द बोला।

Open in App

Bihar Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक शुरू होने से पहले जायसवाल ने पत्रकारों से बात की। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं।

भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं कि रक्षा मंत्री, जो हमारी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, यहां हैं... पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प (विजय संकल्प) लेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहित कुल 1,200 नेता बैठक में भाग ले रहे हैं जिसमें हम लालू प्रसाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे क्योंकि उन्होंने हाल में आंबेडकर का अनादर किया था।’’

राजद अध्यक्ष के बेटे तेजस्वी यादव चुनाव में विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो क्लिप को लेकर प्रसाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के निशाने पर हैं, जिसमें उनके पैरों के पास आंबेडकर की तस्वीर दिखाई दे रही है।

एक पखवाड़े पहले सीवान जिले में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि राज्य के लोग दलित नेता के अपमान के लिए लालू को ‘‘कभी माफ नहीं करेंगे’’।

हालांकि, राजद ने दावा किया है कि तस्वीर प्रसाद के एक समर्थक के हाथ में थी, जो उन्हें उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई देने आया था लेकिन ‘‘कैमरे के एंगल’’ के कारण दृश्य कुछ और ही प्रतीत हो रहा है। भाषा सुरभि वैभव वैभव

टॅग्स :Bihar BJPलालू प्रसाद यादवराजनाथ सिंहRajnath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?