लाइव न्यूज़ :

अब कानून में भी पलटी मारने लगे हैं, सीएम नीतीश कुमार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कसा तंज, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2023 18:59 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जी अब बीमार हो चुके हैं और थक गए हैं। अब आपको आराम करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वदलीय बैठक बुलाकर बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार कानून में भी पलटी मार रही है।नीतीश कुमार केवल अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। नीतीश कुमार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जहरीली शराब से मौत मामले पर मृतक के आश्रितों के लिए 4- 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किए जाने पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी अब बीमार हो चुके हैं और थक गए हैं। अब आपको आराम करना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सरकार के अधिकारी पर कड़ी करवाई करने की जरूरत है। सरकार हर मामले में पलटी मारने का काम कर रही है। बिना सर्वदलीय बैठक बुलाकर बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार कानून में भी पलटी मार रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सदन में शराबबंदी कानून को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात किए थे, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई। नीतीश कुमार केवल अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब कानून में भी पलटी मारने लगे हैं।

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, लेकिन अब तक मात्र छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई की खानापूर्ति की गई। इसके लिए पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और मुख्य सचिव पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। चौधरी ने कहा कि सही अर्थों में इन मौतों के लिए कोई जिम्मेदार है तो नीतीश बाबू जिम्मेदार है।

नीतीश कुमार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में 2006 के बाद जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत हो गई। सरकार तो केवल आंकड़ा छिपाने का काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। वे अब बीमार भी दिख रहे हैं और बुजुर्ग भी हो गए हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?