लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को बताया चांदी का चम्मच लेकर जन्म लेने वाला व्यक्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 17:42 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है। तेजस्वी और राजद को बताना चाहिए कि इन लोगों ने कितने लोगों को आरक्षण दिया।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा राज्य में बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने करने की मांग को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोले जाने को लेकर भाजपा ने तेजस्वी यादव और राजद पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है। तेजस्वी और राजद को बताना चाहिए कि इन लोगों ने कितने लोगों को आरक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि जब पटना हाई कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए और अब सुप्रीम कोर्ट इस पर हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। तेजस्वी यादव लोगों को गलत बोलकर गुमराह कर रहे हैं। आरक्षण के मुद्दे पर बात करके ये लोगों को बांट रहे हैं लेकिन नीतीश-मोदी देश और बिहार में आगे बढ़ा रहे हैं। 

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को थेथर बताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने कॉलेज की डिग्री तो नहीं ली, लेकिन थेथरोलॉजी का डिग्री जरूर ले ली है। ये डिग्री तेजस्वी यादव ने लिया है और ऐसे लोग विकास की बात ना कर लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चांदी का चम्मच मुंह में लेकर जो पैदा हुए हैं, ऐसे प्रतिपक्ष को शर्म आनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के समय में और अटल जी के समय में ही आरक्षण का प्रावधान किया गया। लेकिन विपक्ष अफवाह उड़ा रही है। बजट में बिहार को हिस्सा मिला यह डबल इंजन सरकार का कमाल है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष जाति संप्रदाय में बांटने का काम करता है, जबकि नरेंद्र मोदी विकास की बात करते हैं। असली डिग्री स्कूल में नहीं ले पाए तो थेथरोलॉजी की बात करके राजनीति करने की ताक में हैं। 

उन्होंने कहा कि छठ पर्व आने वाला है, रेल मंत्रालय के साथ बैठकर नित्यानंद राय सुविधा का ध्यान रखें, यह आग्रह करेंगे। यह इसलिए कि जो भाई बहन बाहर रहते हैं, वे यहां आएं तो बिहार का विकास देख सकें।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो