लाइव न्यूज़ :

Bihar BJP: सम्राट चौधरी भाजपा के नए अध्यक्ष, संजय जायसवाल की छुट्टी, कुशवाहा वोट पर कर सकते हैं चोट, जानें कौन हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2023 14:34 IST

Bihar BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी डॉ. संजय जायसवाल की जगह लिया है। एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी पंचायती राज विभाग के मंत्री थे। एनडीए की सरकार टूटने के बाद भाजपा लगातार सम्राट चौधरी को प्रमोट कर रही है।

पटनाः भाजपा ने गुरुवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले डॉ. संजय जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

सम्राट चौधरी डॉ. संजय जायसवाल की जगह लिया है। बता दें कि एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी पंचायती राज विभाग के मंत्री थे। एनडीए की सरकार टूटने के बाद भाजपा लगातार सम्राट चौधरी को प्रमोट कर रही है। सबसे पहले इन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी।

भाजपा ने 2024 का लोकसभा चुनाव देखते हुए सम्राट चौधरी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। वह बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। इनके और इनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है।

सम्राट चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल नहीं कर देंगे तब तक वो पगड़ी नही खोलेंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें नीतीश कुमार के सामने भाजपा ने उतारा है। वे कुशवाहा वोट काटने में कारगर साबित हो सकते हैं।

सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे। फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा था। बता दें कि सम्राट चौधरी उस समय भी सक्रिय भूमिका में थे, जब राजद को जदयू तोड़ रही थी। कुछ विधायक और एमएलसी लेकर सम्राट चौधरी जदयू में शामिल हो गए थे।

बाद में जीतन राम मांझी के कार्यकाल में उन्हें नगर विकास मंत्री बनाया गया था। इसके बाद सम्राट चौधरी ने जदयू को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने भी उन्हें इनाम देते हुए राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया।

सितंबर में डॉ. संजय जायसवाल का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र है। शकुनी चौधरी सात बार विधायक रहे हैं।

वह बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 

टॅग्स :Bihar BJPआरजेडीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील