लाइव न्यूज़ :

Bihar Bjp Samrat Chaudhary: 21 महीने बाद मुरेठा उतारेंगे बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, 2 जुलाई को अयोध्या में करेंगे प्रभु श्रीराम दर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2024 17:21 IST

Bihar Bjp Samrat Chaudhary: गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे।बुधवार को अयोध्या में वह प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करेंगे।सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी।

Bihar Bjp Samrat Chaudhary: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जुलाई को अयोध्या जाएंगे, जहां वह प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अपना मुंडन भी कराने वाले हैं। इसके साथ ही सम्राट चौधरी करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे। बिहार में जदयू के एनडीए में आने और मिलकर सरकार बनाने के बाद उन्होंने कहा था कि वे अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे। जानकारी के मुताबिक वह पटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे।

उनके साथ कई अन्य मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी भी अयोध्या जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वह मंगलवार को गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम को उनके अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। बुधवार को अयोध्या में वह प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करेंगे।

दरअसल, सम्राट चौधरी की पगड़ी खूब चर्चा में रही। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी।

इस बीच, बदली राजनीतिक परिस्थितियों में जदयू-भाजपा फिर एक बार साथ आ गई। बिहार में एनडीए की सरकार है। हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में जदयू एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ी। केंद्र सरकार में भी जदयू सहयोगी की भूमिका में है। सम्राट चौधरी ने तो अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :Bihar BJPराम मंदिरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब