लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार से नाश्ते पर मिले अमित शाह, क्या होगा 2019 में सीट बंटवारे का गणित?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 12, 2018 10:54 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेडी(यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रात का डिनर भी मुख्यमंत्री आवास में करेंगे अमित शाह। सीट बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट नहीं, कयासों का दौर जारी।

Open in App

पटना, 12 जुलाईः 2019 लोकसभा चुनाव के के मद्देनजर अमित शाह ने नीतीश कुमार से नाश्ते पर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। हालांकि दोनों पार्टियों ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है जिससे कयासों का बाजार गर्म है। गुरुवार शाम का डिनर भी अमित शाह मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार के साथ ही करेंगे।

बीजेपी चाहती है कि सीटों के गणित को देर तक अटकाकर रखा जाए जिससे नीतीश कुमार के पास ज्यादा विकल्प ना बचें। वहीं, नीतीश कुमार चाहते हैं कि सीटें घोषित कर दी जाएं ताकि वो आगे की रणनीति तय कर सकें और संभावनाएं तलाशें। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 30 सीटों पर चुनाव लड़ी और 22 सीटें जीती। वहीं जेडी (यू) 38 सीटों पर लड़ी और सिर्फ 2 सीटें जीती। वोट शेयर भी बीजेपी का ज्यादा था। इसलिए माना जा रहा है कि बीजेपी 10 सीटें से ज्यादा देने पर राजी नहीं होगी।

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है। हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है। उस समय जद (यू) भाजपा से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब भाजपा के साथ सरकार में है। वहीं, जद (यू) ने यह कह दिया है कि अगर भाजपा नहीं मानती है, तो वह 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारअमित शाहनितीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण