लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार ने मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद को किया था 'ठंडा', बीजेपी सांसद रमा देवी ने तेजस्वी पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 29, 2022 11:16 IST

शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने राजद नेता पर हमला किया है। रमा देवी ने लालू यादव और उनके परिवार पर अपने पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या का आरोप लगा दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहत्या करवाई उसके साथ नीतिश कुमार ने सहयोग लेकर सरकार बना ली। सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल में छापा मारा था वह बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का है।केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को “असली” गोपालक यादव बताने वाले बयान को लेकर भी राज्य में विपक्षी दल पर निशाना साधा।

पटनाःबिहार में महागठबंधन सरकार पर बीजेपी के नेता लगातार हमला कर रहे हैं। हाल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पर हमला किया था। तेजस्वी के ठंडा करने के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने राजद नेता पर हमला किया है।

रमा देवी ने लालू यादव और उनके परिवार पर अपने पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या का आरोप लगा दिया है। उस समय कितनों को ठंडा किया था। मेरे पति मुख्यमंत्री न बन जाए इसलिए इन्होंने मेरे पति को भी ठंडा कर दिया। जिन्होंने हत्या करवाई उसके साथ नीतिश कुमार ने सहयोग लेकर सरकार बना ली।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उन मीडिया संस्थानों को मानहानि का नोटिस भेजने की चेतावनी दी जिन्होंने ऐसी खबरें चलाई थीं जिनमें दावा किया गया था कि दो दिन पहले सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल में छापा मारा था वह बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का है।

राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारी राजनीतिक प्रतिशोध के संबंध में निर्देश प्राप्त करने के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय का दौरा कर रहे थे।

झा ने कहा, “मैं इन एजेंसियों के अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि निष्पक्ष होकर अपना काम करें लेकिन अपने राजनीतिक आकाओं के आदेशों के मुताबिक काम न करें जो प्रतिक्रिया पर आपको बचाने नहीं आएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों के लोग, “दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा दफ्तर जाते हैं जहां उन्हें कागज का पर्चा थमाया जाता है जिस पर निर्देश होते हैं कि किस राजनीतिक विरोधी को ठिकाने लगाना है।”

झा ने भाजपा की तरफ से तेजस्वी यादव को “फर्जी”यादव तथा भेड़ चराने वालों के परिवार से आने जबकि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को “असली” गोपालक यादव बताने वाले बयान को लेकर भी राज्य में विपक्षी दल पर निशाना साधा। उन्होंने जवाब दिया, “राय गाय को दुहते नहीं हैं न ही वह मवेशियों को चराने ले जाते हैं। उन पर गुजराती ठप्पा है और वह लोगों को फर्जी वादे चराकर उन्हें दुहते हैं।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे के बारे में नई महागठबंधन सरकार पर बार-बार सवाल उठाने के बारे में पूछे जाने पर, राजद नेता ने कहा, “भाजपा नेता उस घोषणा के पहले लाभार्थी रहे हैं।” राजद नेता ने व्यंग्य भरे अंदाज में कहा, “सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी की स्थिति में थे। अब लगता है कि उन्होंने भाजपा की मुख्यधारा में वापसी कर ली है। वह इसके लिये हमारे ऋणी हैं।”

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवBJDआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी