लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन ले सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2022 21:07 IST

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा है कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल चुका है, वहीं चले जाएं. उन्होंने कहा कि यहां रहेंगे तो दूसरे दर्जे के का नागरिक बनकर रहना होगा.

Open in App

पटना: बिहार में बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान सुर्खियों में है. उन्होंने कहा है कि मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए. ऐसे में विधायक के बेलगाम बयानों से परेशान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर नसीहत दी है. 

उन्होंने बचौल का नाम लिए बिना कहा है कि बोलने की आजादी की आड़ में बेलगाम बयान देना अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

दरअसल, भाजपा विधायक ने कहा है कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल चुका है, वहीं (पाकिस्तान) चले जाएं. उन्होंने कहा कि यहां रहेंगे तो दूसरे दर्जे के का नागरिक बनकर रहना होगा. भाजपा विधायक ने मुसलमानों को मानवता का दुश्मन तक बता डाला और कहा कि वह पूरी दुनिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं. 

हरिभूषण ठाकुर का यह बयान बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले आया. विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने भाजपा विधायक से एआईएमआईएम विधायकों की ओर से जनसंख्या के आधार पर भागीदारी की मांग को लेकर सवाल किया तो विधायक ने कहा कि मेरा कहना है कि 1947 में देश का विभाजन हुआ, धर्म के नाम पर. उन्हें दूसरा देश मिल गया. अब दूसरे देश में चले जाएं. अगर यहां रह रहे हैं तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनके मतदान के अधिकार को खत्म कर दिया जाए. वह दूसरे स्तर के नागरिक बनकर भारत में रह सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि आईएसआई का एजेंडा इस्लामिक स्टेट बनाने का है. अफगानिस्तान में क्या कर रहे हैं. पाकिस्तान को देखिए. ये मानवता के दुश्मन है. मतदान का अधिकार जरूर छीन लिया जाए. वे अल्पसंख्ययक नहीं हैं. यह शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है, क्योंकि प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग, फिर अल्पसंख्यक कौन, बहुसंख्यक कौन? 

एआईएमआईएम विधायकों की ओर से राष्ट्रगीत का विरोध किए जाने के सवाल पर भाजपा विधायक ने कहा कि जो नहीं गाएंगे, यह विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को नही मानना हुआ. अगर कोई विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को नहीं मानता है तो उनकी सदस्यता को रद्द कर देना चाहिए. 

उन्होंने सवाल किया कि राष्ट्रगीत में क्या है? जल की वंदना है. भूमि की वंदना है. वृक्ष की वंदना है. पुष्प की वंदना है. यदि यह नहीं करेंगे तो पानी नहीं पिएं. उन लोगों का एजेंडा है कि है संपूर्ण विश्व को इस्लामिक स्टेट बना दिया जाये. उनको तो देश दे दिया गया है.

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर