लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा ज्ञापन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2023 17:30 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर हम लोगों ने ज्ञापन सौंपा है और उनसे सासाराम और बिहारशरीफ मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलाकहा - राज्यपाल से सासाराम और बिहारशरीफ मामले में न्यायिक जांच की मांग की हैइस संबंध में विपक्षी दल बीजेपी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है

पटना: रामनवमी के दौरान बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसक झड़प के बाद धीरे-धीरे माहौल ठीक हुआ। इसके साथ ही कुछ दिन पहले सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किये जाने के मामले को लेकर आज भाजपा के कई नेताओं ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर हम लोगों ने ज्ञापन सौंपा है और उनसे सासाराम और बिहारशरीफ मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ की घटना में नीतीश कुमार ने जानबूझकर कोई प्रशासनिक व्यवस्था खड़ा नहीं किया। जिसके चलते ही यह पूरी घटना घटित हुई। रामनवमी के दिन जनता को किसी भी तरह का कोई सुरक्षा नहीं दिया गया। नीतीश सरकार या चाहती थी कि अमित शाह का बिहार में कार्यक्रम रद्द हो इस वजह से यह घटना को अंजाम दिया गया। 

इसके आलावा उन्होंने नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर कहा कि नीतीश कुमार को चाय नाश्ता करने दीजिए, बुजुर्ग लोगों को आप कहां परेशान कर रहे हैं। वह बुजुर्ग हो गए और बुजुर्ग आदमी को तंग नहीं किया जाता। वहीं, मुंबई जाने की बातों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिल्कुल फिल्मीस्तान देखना चाहिए।

उन्होंने बिहार में तो कभी कुछ किया नहीं तो कम से कम वहां जाकर तो यह देख ले। ओडिशा जाकर वह एक फार्मूला सीखेंगे की यहां से 10 गुना अधिक विकास हो रहा है। इसके बाबजूद वहां के मुख्यमंत्री को कोई नहीं जानता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े नौटंकीबाज है और पलटासन के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। 

टॅग्स :Bihar BJPBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए