लाइव न्यूज़ :

बिहार: दुर्गा पूजा में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2023 15:19 IST

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तुगलकी सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देबिराह बीजेपी नेताओं ने दुर्गा पूजा में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर विरोध जतायाभाजपा नेताओं ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगायाइस मामले को लेकर उन्होंने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद रामकृपाल यादव के साथ-साथ भाजपा के कई नेता शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने दुर्गा पूजा में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर विरोध जताया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तुगलकी सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में मंदिर तोड़ दिए जाते हैं, उदाहरण के रूप में बेगूसराय का मामले का हमने जिक्र किया। इस मामले में चार दर्जन हिंदुओं को सरकार ने केस में फंसा कर जेल भेज दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नवरात्रि में भी शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जबकि शुक्रवार को जुम्मे के दिन छुट्टी दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का त्योहार होता है तो बिहार की सरकार छुट्टी दे देती। लेकिन हिंदुओं तो तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में लव जिहाद के मामले जोरों पर हैं। पीएफआई पर भले ही बैन लग गया हो, लेकिन लालू और नीतीश कुमार के संरक्षण में पीएफआई हर जिले में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। बिहार में कट्टरपंथी और तुगलकी सरकार चल रही है। सरकार का एक ही मकसद है, मुसलमानों को वोट लो और हिंदुओं को जाति में बांट दो। गिरिराज ने हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि वे एकजुट होकर अपनी रक्षा के लिए खुद आवाज उठाएं। 

वहीं किशनगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकालने और इजरायल के झंडा को जलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां की महागठबंधन की सरकार आतंकवादियों के साथ खड़ी है तो अगर पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में अगर मुस्लिम समाज के लोग झंडा जला रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी नीतीश तेजस्वी की तुगलकी सरकार की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं अब एक होने का समय आ गया है और अपने रक्षा के लिए हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा, इस सरकार के सामने। 

बता दें कि शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवासीय ट्रेनिंग करना होगा। यह आदेश तब जारी हो रहा है जब दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों में अवकाश पहले से ही घोषित है। 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इस बीच 12 अक्टूबर को एससीईआरटी ने पत्र जारी कर 16 से 21 अक्टूबर के बीच ट्रेनिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"