लाइव न्यूज़ :

बिहार: ब्राह्मणों के मुद्दे पर आमने-सामने आई भाजपा और हम, डैमेज कंट्रोल में जुटे सुशील मोदी, पार्टी नेताओं को दी जुबान बंद रखने की चेतावनी

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 16:11 IST

विवाद बढने पर सुशील मोदी राजनीतिक संकट दूर करने के लिए बीच बचाव करते हुए मोर्चा संभाल लिया है और मांझी को एनडीए का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनके खिलाफ बयानबाजी बंद करने की नसीहत दी है.

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी की पार्टी ने मंगलवार को सरकार गिराने की धमकी दी थी. सुशील मोदी ने कहा है कि मांझी अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं.उन्होंने इशारों ही इशारों में नीरज बबलू सहित उन तमाम नेताओं को हिदायत दे दी.

पटना:बिहार में हिंदुस्तानी आवामा मोर्चा (हम) और भाजपा के बीच लगातार टकराव को बढ़ता देख अब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी डैमेज कंट्रोल में जुट गये हैं. 

दरअसल, भाजपा कोटे से मंत्री नीरज सिंह बबलू के बयान से नाराज जीतन राम मांझी की पार्टी ने मंगलवार को सरकार गिराने की धमकी दी थी. इसके बाद से बिहार में राजनीतिक तापमान गर्मा गया था. 

विवाद बढने पर सुशील मोदी राजनीतिक संकट दूर करने के लिए बीच बचाव करते हुए मोर्चा संभाल लिया है और मांझी को एनडीए का वरिष्ठ नेता बताते हुए उनके खिलाफ बयानबाजी बंद करने की नसीहत दी है.

सुशील मोदी ने कहा है कि मांझी अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं और ब्राह्मणों को भोज भी दे चुके हैं. इसलिए यह चैप्टर यहीं बंद होना चाहिए. उन्होंने इशारों ही इशारों में नीरज बबलू सहित उन तमाम नेताओं को हिदायत दे दी है, जो मांझी के खिलाफ बोल रहे हैं. 

उन्होंने कहा है कि जिसने मांझी जी को धमकी दी, उसे भाजपा ने निलम्बित कर साफ संदेश दिया कि दलित समाज को धमकाने या अपमानित करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

दरअसल, पूरे मामले की शुरुआत मांझी के उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था. लेकिन मांझी सोमवार को ब्राह्मणों को अपशब्द बोलने के बाद डैमेज कंट्रोल के रूप में ब्राह्मण भोज कराया था. 

उसी दौरान भाजपा नेता और मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने उन पर हमला करते हुए उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे दी. इससे जीतन राम मांझी की पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए सरकार गिराने की धमकी दे दी. 

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जीतन राम मांझी को नीरज बबलू की सलाह की कोई जरूरत नहीं है. नीरज बबलू को ध्यान रखना चाहिए कि अगर मांझी ने अपने 4 विधायकों का समर्थन सरकार से हटा लिया तो नीरज बबलू मंत्री भी नहीं रहेंगे और सडक पर आ जाएंगे. 

यहां बता दें कि बिहार में गठबंधन की सरकार है. सरकार को हम पार्टी के चार विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है.

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीसुशील कुमार मोदीBJPहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो