लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा का दावा, महागठबंधन में मचने वाली है भगदड़

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2024 17:00 IST

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। इस बार चुनाव में एनडीए और इंडिया के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। 

Open in App

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद प्रमुख लालू यादव की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के बारे में कहा कि वह बड़े नेता का मतलब नहीं समझती हैं। राजद नेतागिरी के कारण ही बर्बाद हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है। दरअसल, मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को हुई एनडीए की बैठक में कई बड़े नेताओं के शामिल नहीं होने लेकर मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि बैठक में एनडीए का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। इसको लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए के सभी दलों के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। 

उन्होंने कहा कि मीसा भारती एनडीए के चिंता ना करें महागठबंधन में भगदड़ की चिंता करें जो होने वाली है। वहीं, सांसद पप्पू यादव को मिली धमकी पर उन्होंने कहा कि लुका चुप्पी के खेल खेलने वाले लोगों पर में कोई बयान नहीं देता हूं। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। इस बार चुनाव में एनडीए और इंडिया के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। 

वहीं राजद की ओर से लालू प्रसाद यादव के चुनाव प्रचार में जाने वाले हैं, जिसको लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का झारखंड में कितनी पूछ है? वहां चुनाव परिणाम से पता चल जाएगा। 

वहीं, जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा करने वाली है। 6 से 7 लोग हैं जो शराब पीते हैं, उनका खुलासा जल्द ही विभाग करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग इंडिया गठबंधन के हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि ये पता लगाने वाली बात है। 

उन्होंने कहा कि इसको लेकर दो सवाल है। पहला सवाल कि शराब कौन बेचता है और दूसरा की शराब कौन पीता है? दोनों पर सरकार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत बड़ा खुलासा होने जा रहा है। बिहार के अंदर कौन-कौन लोग शराब पी रहे हैं। आने वाले समय में सूची और वीडियो फुटेज जारी होगा। 

उन्होंने कहा कि कोई कोल्ड ड्रिंक पी रहा होता है और ये लोग फोटो निकाल देते हैं कि शराब पी रहा है। शराब और कोल्ड ड्रिंक का कलर सेम हो सकता है, लेकिन कौन कौन शराब पीता है, इसका जल्द खुलासा होगा।

टॅग्स :Bihar BJPमहागठबंधनलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?