लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस को झटका देने की तैयारी! भाजपा का दावा- टूट सकते हैं कई विधायक, शिवसेना जैसा होगा हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 21:14 IST

भाजपा ने दावा किया है बिहार में कांग्रेस के कई विधायक टूट सकते हैं. कांग्रेस के कई विधायक अगले चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों के सामाजिक समीकरण को देखते हुए पाला बदलने की तैयारी में हैं.

Open in App

पटना: बिहार में AIMIM के बाद अब कांग्रेस पार्टी में टूट का खतरा मंडराने लगा है. बिहार कांग्रेस के विधायकों के टूटने का दावा भाजपा ने किया है. प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में शिवसैनिकों में जैसी टूट हुई है, वैसी ही बिहार कांग्रेस में आने वाले दिनों में टूट देखी जायेगी. बिहार कांग्रेस के विधायक भी टूटने के लिए तैयार हैं. 

भाजपा के अनुसार सोनिया गांधी के गिरते स्वास्थ्य और राहुल गांधी के अक्षमता के कारण तमाम विधायकों को भी अपने भविष्य की चिंता है. परिवारवाद के खिलाफ अब कांग्रेस विधायक तैयार हो रहे हैं. 

गौरतलब है कि बीते वर्षों में बिहार की सियासत में जिस तरह से पाला बदलने और छोटे दलों के बड़े दलों में विलय की घटनाएं देखी जा रही हैं, उसमें कुछ भी असंभव नहीं. विधानसभा चुनाव के बाद बसपा विधायक ने जदयू का हाथ था. इसके बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी रालोसपा को जदयू में विलय करा लिया. 

वहीं, बिहार में बड़ा उलटफेर करते हुए लोजपा में टूट हुई और एकमात्र विधायक जदयू के साथ चले गए. ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अपने स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक गहन सोच-विचार कर रहे हैं. 

कांग्रेस के 10 से 12 विधायक हो सकते हैं अलग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 10-12 विधायक जदयू के संपर्क में हैं. हालांकि जदयू वेट एंड वॉच की स्थिति में है. अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस के कई विधायक अगले चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों के सामाजिक समीकरण को देखते हुए पाला बदलने की तैयारी में हैं. 

सूत्रों के अनुसार राजद से अलगाव और दूरी बनने के बाद तमाम विधायकों की नजर भाजपा की तरफ भी है. फिलहाल कांग्रेस पार्टी के बिहार में 19 विधायक हैं. बता दें कि दल-बदल कानून के तहत टूट के लिए लगभग 13 विधायक साथ होने चाहिए. 

जाहिर है यह किसी भी तरह आसान काम नहीं है. वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि भाजपा का काम पैसे के बल पर सभी दलों को तोड़ना है पर कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और तमाम विधायक एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से यही बात सुनने को मिलती है पर कांग्रेस को तोड़ने की ताकत किसी में नहीं है. कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है.

बता दें कि बिहार में सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियां सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ में लगी हुई हैं. नंबर गेम जुटाने में फिलहाल राजद 80 विधायकों के साथ सबसे टॉप पर है तो, भाजपा 77 विधायकों के साथ नंबर दो पर हैं. बीते मई माह में मुकेश सहनी की वीआईपी के सभी तीन विधायक ने पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था. 

वहीं 30 जून को समाप्त हुए मॉनसून सत्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार में पांच में से चार विधायक ने राजद में खुद को विलय कर लिया था. 

टॅग्स :बिहार समाचारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष