लाइव न्यूज़ :

इफ्तार पार्टी करने पर पोस्टर के जरिये तंज, सीएम नीतीश पर भाजपा ने किया हमला, 'लाल किला के बैकड्रॉप में मौलाना टोपी पहनकर पीएम का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट होंगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2023 18:53 IST

पोस्टर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। रामनवमी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का कहना है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं।जदयू की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। ‘2024 में फिर एक बार मोदी सरकार’ बनेगी।

पटनाः बिहार में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इफ्तार पार्टी करने पर पोस्टर के जरिये तंज कसा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें भाजपा को छोड़ सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। आज जदयू की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जबकि 9 अप्रैल को राजद की तरफ से भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाना है। ऐसे में इफ्तार पार्टी को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि ”लाल किला के बैकड्रॉप में मौलाना टोपी पहनकर प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट होंगे।” 

वहीं, इसी पोस्टर के दूसरी लाइन में लिखा हुआ है कि ‘हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है। पोस्टर के इस लाइन को राजद से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टर की तीसरी लाइन में विरोधियों को सचेत किया गया है कि ‘2024 में फिर एक बार मोदी सरकार’ बनेगी।

तब नीतीश कुमार का सपना भी टूटेगा और भ्रष्टाचारी भी नहीं छूटेगा। गौरतलब है कि जदयू गाहे-बगाहे नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताती आई है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौलाना टोपी पहने हुए दिखाया गया है और उसमें मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि उन्हें कुर्सी प्यारी है।

इस पोस्टर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। बता दें कि रामनवमी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा का कहना है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी