लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा और जदयू में तल्खी, उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2021 19:49 IST

भाजपा पर हमलावर हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के अंदर हर मुद्दे पर अलग-अलग बयान होता है.

Open in App
ठळक मुद्देउपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी नेताओं द्वारा तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं. उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल होने को लेकर भी बड़ा बयान दे चुके हैं. राशिद अल्वी ने यह कहा है कि जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है क्योंकि जातिगत गणना से मुस्लिम समाज को भी काफी फायदा होगा.

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में जद्यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है.

भाजपा पर हमलावर हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के अंदर हर मुद्दे पर अलग-अलग बयान होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा हर मसले पर अलग-अलग बयान दिए जाते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी नेताओं द्वारा तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं. फिलहाल अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दा जातीय जनगणना का है, जिसको लेकर भाजपा का स्टैंड क्लियर होना चाहिए. जातीय जनगणना देश के लिए बेहद जरूरी है और इसे हर हाल में इस बार लागू किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के अंदर ही विवाद चल रहा है. भाजपा में बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं जो जातीय जनगणना का समर्थन करते हैं. लेकिन कुछ लोग भाजपा के अंदर से ही जातीय जनगणना पर सवाल खडे करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई एससी/एसटी वर्ग का व्यक्ति धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम समाज में जाता है तो उसको वहां भी आरक्षण मिलना चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के उस बयान को सही भी बताया है, जिसमें राशिद अल्वी ने यह कहा है कि जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है क्योंकि जातिगत गणना से मुस्लिम समाज को भी काफी फायदा होगा.

यहां बात दें कि इसके पहले उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल होने को लेकर भी बड़ा बयान दे चुके हैं. इसके लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाने का ऐलान किया है. इसके बाद से भाजपा ने भी अपना रुख और कड़ा कर लिया है. इससे दोनों के बीच वाकयुद्ध की नौबत आ जा रही है.

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूजातिBJPआरएसएसआरजेडीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो