लाइव न्यूज़ :

भाजपा और जदयू में अच्छे संबंध नहीं,  कांग्रेस विधायक प्रेमचंद्र मिश्रा बोले-नीतीश सरकार शायद ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2022 17:12 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के सबसे ज्यादा 75, भाजपा के 74, जदयू के 43, कांग्रेस के 19, भाकपा-माले के 11, एआईएमआईएम के 5, हम और वीआईपी 4-4, माकपा के 3, भाकपा के 2 और लोजपा, बीएसपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक जीतकर आए थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विपक्ष एकजुट हो गया तो किसी दिन सरकार गिर जायेगी.भाजपा और जदयू दोनों दलों के बीच अंतर्द्वंद्व बढ़ा है. गठबंधन सरकार के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है.

पटनाः बिहार में सत्ताधारी गठबंधन भाजपा और जदयू के शीर्ष नेताओं के बीच जारी वाक युद्ध के बीच कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने आज कहा कि भाजपा और जदयू दोनों में अच्छे संबंध नहीं है. इसका असर देखने को मिल रहा है.

उन्होंने दावा किया कि अगर बिहार में विपक्ष एकजुट हो गया तो किसी दिन सरकार गिर जायेगी. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत विपक्ष अगर एकजुट अगर हो जाती है तो सरकार बनाना तय है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा और जदयू दोनों दलों के बीच अंतर्द्वंद्व बढ़ा है. एक गठबंधन सरकार के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार शायद ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए.

मिश्रा ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक रूप से आलोचना की जा रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते है. विपक्षी दलों के पास संख्या बल भी है. विपक्षी दलों के सदस्य अगर एक साथ आते हैं तो राज्य में नई सरकार की संभावना बनती है.

बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण के बीच अब कांग्रेस और राजद इन्हीं परिस्थियों का सियासी फायदा उठाना चाहते हैं. प्रेमचंद मिश्रा का ताजा बयान भी उसी कडी में देखा जा रहा है. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के सबसे ज्यादा 75, भाजपा के 74, जदयू के 43, कांग्रेस के 19, भाकपा-माले के 11, एआईएमआईएम के 5, हम और वीआईपी 4-4, माकपा के 3, भाकपा के 2 और लोजपा, बीएसपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक जीतकर आए थे.

इस साल बोचहां विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर राजद ने अपने विधायकों की संख्या 76 कर ली थी. वहीं तीन दिन पहले एआईएमआईएम के 4 विधायक भी राजद में आ गए. जिसके बाद राजद की संख्या बढकर अब 80 हो गई है. जबकि भाजपा ने वीआईपी के 3 सदस्यों को तोड़कर अपनी संख्या 77 कर ली है. वहीं जदयू ने लोजपा, बीएसपी और निर्दलीय के सदस्यों को मिलकर अपने विधायकों की संख्या 46 कर ली है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव