लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाकपा-माले ने महागठबंधन से तोड़ा नाता, 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By विकास कुमार | Updated: March 24, 2019 08:40 IST

भाकपा माले पूर्व के घोषित 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राजद द्वारा अपने कोटे से एक सीट माले को देने के मद्देनजर एक सीट राजद के लिए छोड़ेगी. भाकपा माले सीपीआई को बेगूसराय में और सी.पी.एम. को उजियारपुर में समर्थन देगी.

Open in App
ठळक मुद्देराजद की ओर से अपने कोटे से एक सीट का आफर माले को किया गया है.भाकपा माले सीपीआई को बेगूसराय में और सी.पी.एम. को उजियारपुर में समर्थन देगी.

बिहार में महागठबंधन ने हाल ही में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. राजद ने अपने कोटे से एक सीट भाकपा-माले को देने का एलान किया था, इसके अलावा अन्य वाम दलों को महागठबंधन से बाहर रखा गया था.

सीट बंटवारे से नाराज माले ने ख़ुद आगे आकर ये स्पष्ट किया है कि वो महागठबंधन के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ेंगे. वाम दलों को बाहर रखने के कारण भाकपा माले के नेता नाराज बताये जा रहे हैं. 

भाकपा-माले ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए कहा है कि वामपंथ को बाहर रखकर महागठबंधन द्वारा सीटों के बंटवारे से भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण की संभावना कमजोर हुई. 

2015 के जनादेश के साथ हुए विश्वासघात और गठबंधन की विफलता से कोई सबक नहीं लिया गया.

भाकपा माले पूर्व के घोषित 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राजद द्वारा अपने कोटे से एक सीट माले को देने के मद्देनजर एक सीट राजद के लिए छोड़ेगी.

 भाकपा माले सीपीआई को बेगूसराय में और सी.पी.एम. को उजियारपुर में समर्थन देगी तथा राज्य की शेष बची सीटों पर भाजपा-राजग को हराने के अभियान में उतारेगी. 

माले ने 6 सीटों पर लड़ने का फैसला किया था जिसमें से बाद में वाल्मीकिनगर सीट से दावेदारी वापस ले ली गई है. शेष पांच सीटें आरा, सीवान, काराकाट, जहानाबाद और पाटलिपुत्र हैं जहां भाकपा- माले अपने उम्मीदवार उतारेगी. राजद की ओर से अपने कोटे से एक सीट का आफर माले को किया गया है.

महागठबंधन के उम्मीदवारों के एलान के पहले बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार के नाम की चर्चा चल रही थी लेकिन यह सीट आरजेडी के खाते में चली गई. 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारसीपीआईएममहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप