लाइव न्यूज़ :

बिहार: नववर्ष जुलूस के मौके पर दो पक्षों के बीच झड़प में 6 पुलिसकर्मी जख्मी, इंटरनेट सेवाएं बंद

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2018 11:33 IST

विक्रम संवत शुरू होने के बाद लोगों ने जुलूस निकला जिस दौरान मेदनीनगर चौक पर एक पक्ष के लोगों ने गाना बजाने और चौक पर जुलूस ठहरने से मना किया, जिसके बाद लोग आमने सामने होकर पथराव करने लगे।

Open in App

पटना, 18 मार्च: बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर में शनिवार को दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में लगभग छह पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम संवत शुरू होने के बाद लोगों ने जुलूस निकला जिस दौरान मेदनीनगर चौक पर एक पक्ष के लोगों ने गाना बजाने और चौक पर जुलूस ठहरने से मना किया, जिसके बाद लोग आमने सामने होकर पथराव करने लगे। लोगों ने बाइक में आग लगा दी इसके साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड भी की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन वहां के हालात इतने खराब थे की पुलिस को ओपन फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम बहुल इलाका है, प्रशासन ने अफवाह ना फैलने  के डर से सभी इंटरनेट सेवाएं  बंद कर दी है। 

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस (एसएसपी) मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के दो पुलिसकर्मियों के हाथ पर गोली लगी।  इसके अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी को भी ईंट से चोट लगी है। अभी भी इलाके में पुलिस बल तैनात है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है इसके साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण