लाइव न्यूज़ :

बिहार में मरीज को बेड सहित ICU से बाहर लेते आए परिवार वाले, कहा- ताजी हवा की थी जरूरत, हो गई मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 23, 2020 15:31 IST

Coronavirus in Bihar: बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 30 हजार 369 मामले हैं। वहीं राज्य में कोविड-19 की वजह से 217 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि मरीज को उसके परिवार वाले ICU बेड और ऑक्सीजन ट्रॉली के साथ ही खींच कर बाहर ले गए। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज-अस्पताल राज्य के कोविड-19 अस्पताल में से एक है।

पटना:बिहार में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच लापरवाही की वजह से एक मरीज की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में  सुनकर हर कोई हैरान है। बिहार में भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक परिवार मरीज को डॉक्टर की सलाह के खिलाफ अस्पताल से बाहर ताजी हवा का हवाला देकर लेते आए। जिसके बाद मरीज की मौत हो गई है। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज-अस्पताल राज्य के कोविड-19 अस्पताल में से एक है। अस्पताल में तकरीबन 800 बेड हैं।

ताजी हवा का हवाला देकर मरीज को लाया गया बाहर 

आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर एडमिट एक मरीज को उसके परिवार वाले बेड सहित  ICU से बाहर खींच कर लाए थे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने परिवार वालों को काफी मना किया और इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माने। परिवार वालों ने कहा कि मरीज को ताजी हवा की जरूरत है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

डॉक्टरों ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

डॉक्टरों ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि मरीज को उसके परिवार वाले ICU बेड और ऑक्सीजन ट्रॉली के साथ ही खींच कर बाहर ले गए। इस दौरान किसी ने मास्क भी नहीं पहना था। डॉक्टरों ने विरोध करना चाहा तो परिवार वालों ने धमकी दी। इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि अगर मरीज और उसके परिवार वाले इलाज में सहायता नहीं करेंगे, तो फिर कोरोना से मुकाबला कैसे किया जाएगा। 

बिहार में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

बिहार में कोरोना वायरस के 30 हजार 369 मामले हैं। बिहा में कोविड-19 की वजह से 217 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 1,417 मामले सामने आए हैं। बिहार में बुधवार (22 जुलाई) को कोविड-19 के 1502 नए मामले सामने आए थे। 

संक्रमण के कुल मामलों में पटना जिला के 4479, भागलपुर के 1859, मुजफ्फरपुर के 1382, नालंदा के 1154, सिवान के 1143, बेगूसराय के 1114, गया के 1070, रोहतास के 1051 मामले हैं । इसके अलावा अन्य जिलों में भी संक्रमण के मामले हैं । राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10159 नमूनों की जांच की गयी और 1135 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में कोविड-19 के मामले 12 लाख के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 1129 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे (23 जुलाई)  अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।

टॅग्स :बिहारभागलपुरबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण