लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: कोरोना का डर! सड़क पर गिरे थे 20 हजार रुपये, लोगों ने पुलिस को दी सूचना, फिर सामने आई ये सच्चाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2020 11:56 IST

एक फर्जी खबर की वजह से बिहार के एक ऑटो चालक के खोए हुए 20,500 रुपए वापस मिल गए हैं। दरअसल, लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है कि नकदी कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनकदी को लेकर फैली है फर्जी खबर, जिसमें नगदी को शक है कि ये कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ा रही हैफर्जी खबर की वजह से एक ऑटो चालक के खोए हुए 20,500 रुपए वापस मिल गए

मधेपुरा: एक ओर जहां कभी जमीन पर गिरे हुए पैसे वापस नहीं मिलते थे तो वहीं अब जानबूझकर नोटों से संक्रमण फैलाने की फर्जी खबर के कारण लोग पैसे उठाने को राजी नहीं है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मधेपुरा से आया है। दरअसल, एक ऑटो चालक के 20,500 रुपये गिर गए थे लेकिन फिर उसे वो वापस भी मिल गए।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण अब लोग जमीन पर गिरे हुए पैसे उठाने से कतराते हैं। लोगों को कोविड-19 (COVID-19) संकट के बीच डर है कि नोट संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। सहरसा जिले के कोपा गांव के ऑटो चालक गजेंद्र शाह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लॉकडाउन के चलते शाह ने शनिवार को घर सुबह जल्दी छोड़ दिया था।

उन्हें महुआ बाजार से टिन-शेड खरीदना था, जिसकी वजह से वो घर से 20,500 रुपए लेकर निकले थे। मगर बाजार पहुंचने से पहले ही शाह को पता चला कि उनके रुपय कही गिर गए हैं। इंडिया टुडे को शाह ने बताया कि मैंने अपनी जेब से तम्बाकू खाने के लिए निकाला था, तभी मेरी जेब से पैसे कही गिर गए। मुझे ये सही से याद नहीं था कि पैसे कहां गिरे हैं, लेकिन जिस रास्ते से मैं आया था, मैं उसी रास्ते पर वापस गया। मगर यह व्यर्थ था। 

इसके बाद जब शाह अपने घर वापस पहुंचे, तब उनके पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि फेसबुक पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे उदाकिशुनगंज पुलिस ने कुछ नकदी बरामद की थी जो 'कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ा रही है'। दरअसल, लोग इस नगदी को छूने से डर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस ने उस नगदी को जब्त कर लिया।

जब गजेंद्र शाह को पूरा मामला पता चला तब वो नगदी पर दावा करने के लिए उदाकिशुनगंज पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पुलिस ने उनके दावे को सत्यापित किया और गवाहों को एक लिखित उपक्रम प्रस्तुत करने के लिए कहा। फिर जब पुलिस उनके दावे से संतुष्ट हो गई तो नगदी उन्हें सौंप दी गई। इस मामले में उदाकिशुनगंज पुलिस के इंस्पेक्टर कम स्टेशन हाउस ऑफिसर शशि भूषण सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें एक फोन आया, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर पैसे गिरे होने की बात बताई। 

लोग नगदी को छूने से डर रहे थे, इसलिए सिंह ने उनसे व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजने को कहा। सिंह ने ये भी बताया कि उन्हें सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर नगदी की जानकारी मिली थी, जिसके ढाई घंटे बाद गजेंद्र शाह थाने नगदी पर दावा करने आए थे। सिंह ने कहा कि जब हम उनके दावे से संतुष्ट हो गए तो गजेंद्र को पैसे सौंप दिए गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर