लाइव न्यूज़ :

बिहार: पहले बाइक खराब, फिर कार खराब....फिर दर्दनाक सड़क हादसा, औरंगाबाद में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2021 14:36 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक शख्स को वाराणसी ट्रोमा सेंटर किया गया रेफर किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा।कार और ट्रक की आमने-सामने से हुई भयंकर टक्कर, घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौतकार के हिस्सों को गैस कटर से काट कर तीनों शवों को निकालना पड़ा, ट्रक चालक फरार

पटना: बिहार में औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना नेशनल हाइवे पर ऊब गांव के पास हुई है. इसमें कार एवं ट्रक की आमने सामने इतनी भयंकर टक्कर हुई है कि कार सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान ओबरा प्रखंड के डिहरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह के रूप में की गई है. 

वाराणसी ट्रोमा सेंटर किया गया रेफर

घायल सत्येंद्र नारायण सिंह की हालत गंभीर है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सत्येंद्र को वाराणसी ट्रोमा सेंटर भेजा गया है. वहीं मृतकों कि पहचान झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार सिंह और केरल के पालक कडी जिले के वर्कन जेरी गांव निवासी डेविड जार्ज (34 वर्ष) एवं भाई गलैक्सन जार्ज की मौत हुई है. दोनों चैतन्य पब्लिक स्कूल औरंगाबाद में शिक्षक थे. 

पहले बाइक खराब फिर कार और फिर लौटने के दौरान हादसा

मृतकों में एक पैक्स अध्यक्ष के रिश्तेदार व दो शिक्षक बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि डेविड अपने भाई के साथ पटना से औरंगाबाद आ रहा था कि रास्ते में अरवल के पास बाइक खराब हो गई. इसकी सूचना दोनों ने चैतन्य पब्लिक स्कूल के निदेशक सत्येंद्र नारायण सिंह को दी. 

सत्येंद्र अपने साले दीपक के साथ कार से अरवल गया पर वहां कार खराब हो गई. इसके बाद सत्येंद्र ने फोन कर चालक अनिल कुमार से दूसरी कार मंगाई. उसी से दोनों शिक्षक को लेकर औरंगाबाद लौट रहे थे कि ओबरा थाना क्षेत्र के उब गांव के पास सामने से आ रही ट्रक में टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक हुआ कि तीनों मृतकों की शव गाड़ी में ही फंसी रही, जिसे गैस कटर से काट कर निकाला गया. 

सत्येंद्र सिंह को मुश्किल से निकाला जा सका बाहर

वहीं, हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को निकालने की कोशिश की, लेकिन हादसे में तीन की जान जा चुकी थी. घायल हुए पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया. 

पुलिस दुर्घटना के सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया. ट्रक एवं कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. कार और ट्रक चालक भागने में सफल रहे

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप