लाइव न्यूज़ :

बिहार में बड़ा हादसा, भागलपुर में ट्रक और बस में टक्कर, कम से कम 9 मजदूरों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2020 10:48 IST

बिहार के भागलपुर में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है. ट्रक पर सवार मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया उतरे थे और अपने घर जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सड़क हादसे में कम से कम 9 मजदूरों की मौत, बस और ट्रक में हुई टक्करकुछ मजदूरों के अभी ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका, लोगों को निकालने का प्रयास जारी

पटना: बिहार के भागलपुर जिले से नवगछिया से जा रही है बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में करीब दर्जनभर लोगों के मौत की खबर है. हालांकि अभी तक कम से कम 9 मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. घटना नवगछिया एनएच 31 खरीक थाना के समीप हुई है. अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक पर प्रवासी मजदूर सवार थे जो अभी भी ट्रक पलटने के बाद उसके नीचे दबे हुए हैं. 

मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है. वहीं हादसे में घायल 5 लोगों को नवगछिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे तकरीबन 10 मजदूर दबे हुए हैं लेकिन ट्रक को जब तक हटाया नहीं जाएगा तब तक स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी प्रवासी श्रमिक बताये जा रहे है. बताया जा रहा है कि ट्रक पर सवार मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया उतरे थे और वहां से अपने घर जा रहे थे. मलबे में दबे मजदूरों का शरीर दिख रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रक पर लोहा लदा था और तेतरी जीरोमाइल के पास साइकिल से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों ने ट्रक ड्राइवर से आग्रह कर उसपर सवार हुए थे. 

टोल टैक्स के आगे एनएच 31 के समीप ट्रक की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई और ट्रक जाकर खाई में गिर गई. इस घटना में ट्रक पर सवार कई प्रवासी मज़दूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है. जेसीबी की सहायता से शवों को निकालने के प्रयास कर रही है.

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए