लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Session: दर्शक दीर्घा की ओर इशारा और बात कहने लगे?, सीएम नीतीश कुमार को संकेतों में बात करते देखा तो...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2025 15:22 IST

Bihar Assembly Session: सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों वाली भाषा में बात करनी शुरू की तो हर कोई हैरान कर रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देपहला सवाल भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद का था। विधानसभा अध्यक्ष ने माले विधायकों को सीट पर बिठा दिया। विजय कुमार सिन्हा प्रश्नकाल में सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आठवें दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने जैसे ही प्रश्नकाल की शुरुआत की विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाकपा- माले विधायकों से कहा कि समय आने पर अपनी बात को उठाइएगा। आप पर हम कितना भरोसा करते हैं, आपको देखकर मुझे एक शेर याद आ रहा है। यह कहकर विधानसभा अध्यक्ष ने माले विधायकों को अपनी सीट पर बिठा दिया। इसके बाद प्रश्नकाल की शुरुआत की। पहला सवाल भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद का था।

 

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों वाली भाषा में बात करनी शुरू की तो हर कोई हैरान कर रह गया। जिस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संकेतों में अपनी बात किसी तक पहुंचा रहे थे, उस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा प्रश्नकाल में सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

वहीं उनके ठीक बगल में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंखों और हाथों से किसी को इशारों में हालचाल ले रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के दर्शक दीर्घा की ओर किसी को इशारा करने लगे। वे आंखों और हाथों के इशारे के अपनी बात कहने लगे। इस दौरान जिस किसी ने भी नीतीश कुमार को संकेतों में बात करते देखा वह चौंक गया।

वहीं, प्रश्नों क जवाब देते हुए बताया कि बिहार में जल्द ही बालू मित्र पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। इससे लोगों को उनके घरों तक बालू की सही दर पर आपूर्ति करने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। खनन मंत्री के अनुसार बिहार बालू मित्र पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य अवैध खनन और काला बाजारी पर रोक लगाना भी है।

इस पोर्टल के माध्यम से, उपयोगकर्ता सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर बालू खरीद सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके पहले विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि बिहार की विभिन्न अकादमी को एकीकृत किया जाएगा। वहीं इनें एसएससी से नियुक्ति होगी।

भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर कहा कि बिहारी हिंदी ग्रन्थ अकादमी, मैथिली, मगही, भोजपुरी, संस्कृत सहित अन्य अकादमी को पुनर्जीवित किया जाएगा। वहीं नैक मान्यता पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अप्रैल 2025 से नई नियमावली के तहत मान्यता दी जाएगी। एफिलिएटेड और नन एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिलेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो