लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा मानसून सत्रः कानून-व्यवस्था और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हंगामा, सरकार ने सदन पटल पर रखा अनुपूरक बजट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2025 14:49 IST

बिहार विधानसभा में सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के सदस्यों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देगलत तरीके से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने का आदेश दिया है।आगामी विधानसभा चुनावों में भारी हार की कगार पर है।सीटों पर खड़े होकर एसआईआर के खिलाफ नारे लगाने लगे।

पटनाः बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी विधायकों के हंगामे को देख विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव गुस्से में आ गए। उन्होंने हंगामा कर रहे विधायकों को जमकर फटकार लगाते हुए शांत रहने के लिए कहा। लेकिन,विपक्षी विधायक पोस्टर दिखाकर हंगामा करते रहे। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में 57946 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ और हाल के दिनों में दिवंगत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसको बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने माले के विधायक काले कपड़े में पहुंचे थे। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक भी विरोध में उतरे। सदन के अंदर विधायकों ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण समेत कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने विरोधी दल के विधायकों से शांत रहने की अपील की।

इसबीच विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने अपना संबोधन शुरू किया। लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों की ओर से नारेबाजी नहीं रूकी। हो-हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष ने अपना संबोधन जारी रखा। इस दौरान विपक्ष के नारेबाजी शुरू होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से निकल कर बाहर चले गए। विपक्ष के विधायक मुख्यमंत्री से अपराध के मामले पर जवाब मांग रहे थे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के बातों को ना सुनकर विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे, जिसे देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को शांत रहने के लिए कहा। उन्होंने राजद विधायक भाई वीरेंद्र को भी फटकार लगाते हुए कहा कि बैठो, यही सब सीखे हो। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सत्यदेव राम को भी फटकार लगाया।

बावजूद इसके सदन में विपक्ष के लोगों का हंगामा जारी रहा। इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत अन्य विधायक हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

वामदल के विधायक विधानसभा परिसर में पोस्टर-बैनर लेकर आए थे जिसपर लिखा था, “चुनाव चोर गद्दी छोड़”। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का मुद्दा लेकर वामदलों के विधायकों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। इसे अघोषित आपातकाल बताया। राजद विधायकों ने भी इसे मुद्दा बनाया और विरोध में पोस्टर वगैरह दिखाया। विधानसभा के गेट पर राजद-कांग्रेस व वाम दलों के विधायकों ने प्रदर्शन किया।

बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाला सत्र आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। पांच दिनों के इस मॉनसून सत्र के दौरान सरकार अहम विधेयकों को सदन से पास कराएगी। उधर, विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध और विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पूरे सत्र के दौरान सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar Legislative Assemblyपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील