लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly: बिहार के नौजवानों की प्रतिभा का लोहा मानता हूं, ओम बिरला ने सदन की गिरती गरिमा पर जताई चिंता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2022 19:23 IST

Bihar Assembly: इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद रहे.

Open in App
ठळक मुद्देलोकतांत्रिक संस्थानों को और कैसे मजबूत करें, इस पर सोचने की जरूरत है.जनता की अपेक्षा पूरी कैसे हो इस पर काम करने की जरूरत है.आज लोकतंत्र पर विश्व में चर्चा हो रही है. भारत लोकतंत्र की जननी है.

पटनाः बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आज विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बिहार के नौजवानों की प्रतिभा का मैं लोहा मानता हूं. विधानमंडलों की गिरती गरिमा पर चिंता जताई। कहा कि विधानमंडल में बैठकों की कम होती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है.

 

सदन में सदस्यों की उपस्थिति भी कम होती है. विधायी कार्यों में प्रतिनिधियों की अधिक भागीदारी होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि देश जब आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है तो इस पर मंथन करने की आवश्यकता है. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र कोटा में बिहार के बच्चों के टैंलेंट को नजदीक से जानता हूं. बिहार के नौजवान देश ही नहीं दुनिया में नाम कमा रहे हैं.

लोकतांत्रिक संस्थानों को और कैसे मजबूत करें, इस पर सोचने की जरूरत है. जनता की अपेक्षा पूरी कैसे हो इस पर काम करने की जरूरत है. सदन की गरिमा बनाने की जिम्मेदारी हम सबों की है. जनप्रतिनिधियों की विशेष जिम्मेदारी होती है कि सदन की मर्याद रखें, सदन संवाद के केंद्र बने और संवाद से जो विचार निकले जिससे अपेक्षित परिणाम मिले.

सदन में चर्चा होनी चाहिए, मुख्यमंत्री ने भी यही बातें कहीं हैं. हर विषय पर सदन में चर्चा हो, कानून बनाते समय भरपूर चर्चा हो. जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे तब चिंता इस बात की है कि सदन में गरिमा गिरती जा रही है. हम सबके लिए चिंता का विषय है कि सदन में चर्चा कम हो रही है. सदन की गरिमा गिर रही है. इसे बरकरार रखना हम सब की जिम्मेदारी है.

हमें यह व्यापक प्रयास करनी चाहिए कि सदन में संवाद हो. सदन की गरिमा बनाए रखें, शालीनता बनाए रखें. ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र की मंदिरों को संवाद आधारित बनायें. लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष कार्य संस्कृति के अंदर है. हम राज्य के विकास की योजना कैसे बनाएं इस पर काम होना चाहिए. जनता का कल्याण कैसे करें यह जिम्मेदारी हम सबों की है.

सदन में बैठकों की संख्या घटती जा रही है जो चिंता का विषय है. हमें कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक समय तक सदन में चर्चा हो. आज लोकतंत्र पर विश्व में चर्चा हो रही है. भारत लोकतंत्र की जननी है. हम हमारे लोकतंत्र के मूल्यों को कैसे मजबूत करें? जिनको जनता ने चुन कर भेजा है उनपर सबसे अधिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद रहे.

टॅग्स :बिहारओम बिरलानीतीश कुमारहरिवंशतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया