लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः दिवंगत MLA मुसाफिर पासवान ने सदन में पूछा सवाल!, सरकार ने दिया जवाब, अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2021 14:38 IST

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्ष 2019-20 की रिपोर्ट में डिफॉल्टर सरकारी कंपनियों को 18.872 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराने पर राज्य सरकार को फटकार लगाई गयी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार हिल एरिया लिफ्ट सिंचाई निगम लिमिटेड आदि शामिल हैं.उपक्रमों को 18.872 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान की.श्रम उपकर और अन्य उपकर के लेखांकन के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया है.

पटनाः बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है. विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक दिवंगत विधायक ने सदन में सवाल कर दिया.

विधानसभा के इतिहास में संभवत ऐसा पहली बार हुआ कि किसी दिवंगत विधायक ने सदन में सवाल किया हो. वहीं, दिवंगत विधायक के सवाल का जवाब भी सरकार की ओर से दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के विधायक रहे मोसाफिर पासवान का निधन इलाज के क्रम में हो गया था. वे लंबे समय से बीमार थे.

बताया जा रहा है कि मुसाफिर पासवान इलाज करा रहे थे और अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे. उसी दौरान उनकी तरफ से एक सवाल विधानसभा सचिवालय को भेजा गया था. अधिकारियों ने जवाब तैयार कर भेजा तो इस बात पर ध्‍यान शायद नहीं दिया कि प्रश्‍न पूछने वाले विधायक का निधन हो चुका है. अब शीतकालीन सत्र के दौरान वह सवाल सदन में आ गया.

मुसाफिर पासवान में पशु और मत्स्य संसाधन विभाग से सवाल पूछा था. मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आने वाले मुसाफिर पासवान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मछली पालन के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से जुड़ा सवाल पूछा था, लेकिन सवाल का जवाब लेने से पहले वह इस दुनिया से चले गए.

इस पूरे प्रकरण पर राजद के विधायक ललित यादव ने आपत्ति जताई. उन्‍होंने कहा कि सदन पहले ही दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दे चुका है. ऐसे में उनका सवाल सदन में कैसे आ सकता है? विधानसभा सचिवालय को इस पर ध्‍यान देना चाहिए. विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने इस मामले में जांच का आश्‍वासन दिया है.

टॅग्स :बिहारमुकेश सहनीनीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप