लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 6 नवंबर को मतदान, 121 सीट और 1314 प्रत्याशी, इन 18 जिलों में पड़ेंगे वोट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2025 15:20 IST

Bihar Assembly Elections: बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है।दूसरे चरण में 122 सीट सीटों पर मतदान होगा।17 अक्टूबर तक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया 20 अक्टूबर को पूरी हो गई। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। पहले चरण के लिए 17 अक्टूबर तक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। इसी दिन से नामांकन भी शुरू हो गया था। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान कराये जायेंगे। जिन 18 जिलों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले शामिल हैं।

प्रथम चरण के तहत 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 1,375 नामांकन वैध पाए गए। वहीं, 315 लोगों का नामांकन हुए रद्द हो गया। जबकि 61 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब1,314 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों, और दूसरे चरण में 122 सीट सीटों पर मतदान होगा। इनमें से 203 सीटें सामान्य, 38 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?