लाइव न्यूज़ :

जिसका कायम है प्रताप, आपका अपना तेजप्रताप?, राजद से दूरी, सोशल मीडिया पर बनाया अलग पेज, विधानसभा में नहीं बदली सीटिंग अरेंजमेंट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2025 18:00 IST

Bihar Assembly Elections: तेजप्रताप का यह कदम साफ इशारा करता है कि वह अब अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने नारा भी दिया है, ‘जिसका कायम है प्रताप, वही है आपका अपना तेजप्रताप।’तेजप्रताप ने कहा कि अब वह अपनी सभी गतिविधियां और जनता से जुड़े मुद्दे इसी पेज पर शेयर करेंगे। महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी किया था।

Bihar Assembly Elections:बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख तेजप्रताप यादव ने अब अपने नए सफर की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया पर अलग पेज बनाया है। इस नए पेज से उन्होंने राजद का नाम और चुनाव चिन्ह पूरी तरह हटा दिया है। उन्होंने ‘टीम तेजप्रताप’ नाम से फेसबुक पेज लॉन्च किया है, जहां खुद को सक्रिय बताया। वहीं, तेजप्रताप ने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस पेज को फॉलो करने और जुड़ने की अपील की है। तेजप्रताप ने नारा भी दिया है, ‘जिसका कायम है प्रताप, वही है आपका अपना तेजप्रताप।’

तेजप्रताप ने कहा कि अब वह अपनी सभी गतिविधियां और जनता से जुड़े मुद्दे इसी पेज पर शेयर करेंगे। राजद से अलग होने के बाद तेजप्रताप लगातार चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी किया था। तेजप्रताप का यह कदम साफ इशारा करता है कि वह अब अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।

उधर तेजप्रताप यादव विधानसभा में अभी भी राजद के विधायक बने हुए हैं। तेजप्रताप राजद से तो निष्कासित तो हो गए हैं, लेकिन उनके निष्कासन की विधिवत जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को नही दी गई है। ऐसे में सीटिंग अरेंजमेंट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यदि 5 दिनों के चलने वाले सदन की कार्यवाही में तेज प्रताप शामिल होते हैं तो उन्हें तेजस्वी के बगल में ही बैठना होगा।

दरअसल, विधानसभा में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की जो सीटिंग अरेंजमेंट हैं वो अगल-बगल की है। तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव अगल बगल में बैठते थे। लेकिन परिवार के आंतरिक कलह के कारण तेजप्रताप पार्टी और परिवार से दूर हो गए। वहीं, सोमवार से शुरू हुए सत्र के दौरान सभी तेज प्रताप के आने के इंतजार में थे, लेकिन तेजप्रताप सदन का कार्यवाही में भाग लेने नही आए।

बता दें कि अनुष्का प्रकरण के बाद से अब तक तेजस्वी और तेज प्रताप का आमना-सामना नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया गया था कि तेजप्रताप और अनुष्का यादव 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद से ही लालू परिवार में विवाद खड़ा हो गया था। लालू यादव ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से बाहर का रस्ता दिखा दिया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहारपटनाराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप