लाइव न्यूज़ :

जदयू कार्यालय में पहली बार पीएम मोदी की तस्वीर?, रिश्ते और मजबूत, जदयू-भाजपा के बीच नजदीकी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2025 15:41 IST

Bihar Assembly Elections: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा तस्वीर लगाए जाने की खबर ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे"महिलाओं को मिला रोजगार- नीतीश और मोदी की सरकार,""रोजगार का मतलब- नीतीश और मोदी की सरकार।"अब इसको लेकर महागठबंधन के द्वारा सवाल उठाए जाने लगे हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की सियासत में कई नई बातें सामने लगी हैं। इसी कड़ी में पहली बार नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें औपचारिक रूप से लगाई गई है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह कदम बिहार की राजनीति में संभावित नई दिशा की ओर इशारा करता है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा तस्वीर लगाए जाने की खबर ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।

अब इसको लेकर महागठबंधन के द्वारा सवाल उठाए जाने लगे हैं। जदयू कार्यालय में लगाए गए पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी की तस्वीर के साथ नारा लिखा है, महिलाओं की जय जयकार, फिर से एनडीए सरकार। पोस्टरों पर लिखे नारे में लिखा है-"महिलाओं को मिला रोजगार- नीतीश और मोदी की सरकार," "रोजगार का मतलब- नीतीश और मोदी की सरकार।"

इसके साथ ही लिखा है- "बिहार में लगे उद्योग-धंधे- नीतीश मोदी की सरकार।" इसतरह का पोस्टर सामने आने के बाद यह कहा जाने लगा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एकजुटता और रणनीति का स्पष्ट संदेश देती है। बता दें कि नीतीश कुमार का भाजपा के साथ रिश्ता दो दशकों से बना रहा है,

हालांकि बीच में वे करीब तीन साल महागठबंधन (राजद और कांग्रेस के साथ) का हिस्सा भी रहे। लेकिन यह पहली बार है कि जदयू के पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी की तस्वीरों को सार्वजनिक रूप से और पूरे प्रचारात्मक अंदाज़ में जगह दी गई है। उधर राजद इसे जदयू के ‘भाजपा में विलय’ का सबूत बता रही है।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि अभी जदयू कार्यालय में पीएम की तस्वीर लगी है। फिर वहां भाजपा का झंडा लगेगा फिर आरएसएस का शाखा लगेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लंबे समय से कह रहे हैं कि जदयू का भाजपा में विलय हो चुका है। अब यह तस्वीर इसका सबूत है।

मृतुन्जय तिवारी ने दावा किया कि नीतीश कुमार की स्वतंत्र छवि अब खत्म हो चुकी है और जदयू भाजपा की ‘बी-टीम’ बन गई है। वहीं, जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने राजद के इस बयान पर कहा कि एनडीए का कुनबा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ता है। दोनों को जनता आशीर्वाद देती है।

एक साथ दोनों की तस्वीर देख जनता उत्साहित होती है। यह हमारी एकजुटता और आपसी तालमेल को दर्शाता है। इसपर वो लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनके यहां आपस में नूराकुश्ती चल रही है। कांग्रेस तेजस्वी यादव को चेहरा मानने को तैयार नहीं है और तेजस्वी यादव कांग्रेस को अधिक सीट देने को तैयार नहीं हैं।

जबकि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि हमलोग पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार आरएसएस और नरेंद्र मोदी के गोद में बैठ गए हैं। अब नीतीश कुमार अपने कार्यालय में नरेंद्र मोदी जी का पोस्टर लगाकर इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि नीतीश कुमार के अंदर जो समाजवाद का खून था, वह खत्म हो चुका है।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल ने जदयू के पोस्टर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर एक सकारात्मक संकेत है। यह दर्शाता है कि बिहार के विकास के लिए एनडीए एकजुट है। सबका साथ और सबके विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। जो लोग दुष्प्रचार फैला रहे हैं कि जदयू को भाजपा खत्म कर देगी, उनके लिए यह जवाब है। यह गठबंधन सत्ता का नहीं, विचार और विकास का गठबंधन है। उल्टे बिहार में कांग्रेस को राजद खत्म कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेडीयूपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील