लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः सनातन के दुश्मनों को भूलेगा नहीं बिहार, लालू ने रोकी थी श्री राम रथ यात्रा?, पोस्टर वार से लालू परिवार पर तीखा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2025 18:03 IST

Bihar Assembly Elections: पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की तस्वीर है, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि ‘सनातन के दुश्मनों को भूलेगा नहीं बिहार। लालू ने रोकी थी श्री राम रथ यात्रा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने राम मंदिर का उड़ाया था मजाक। अत्याचार जानने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें।जंगलराज से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया गया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सभी दल एक-दूसरे के ऊपर लगातार हमला कर रहे हैं। पार्टियों और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ एनडीए और महागठबंधन नेताओं में जहां जुबानी जंग तेज होने लगी है। वहीं दूसरी ओर पोस्टर वार भी खूब हो रहा है। पोस्टर का जवाब पोस्टर के जरिए दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जदयू ने राजद दफ्तर के सामने पोस्टर लगा कर लालू परिवार पर हमला बोला है। पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की तस्वीर है, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि ‘सनातन के दुश्मनों को भूलेगा नहीं बिहार। लालू ने रोकी थी श्री राम रथ यात्रा।

तेजस्वी ने राम मंदिर का उड़ाया था मजाक। जंगल राज के अत्याचार जानने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें। इस पोस्टर में राजद सरकार के जंगलराज का जिक्र किया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही ‘भूलेगा नहीं बिहार’ नाम से एक पेज खुलता है। इस पेज पर राजद सरकार के दौरान जंगलराज से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया गया है।

क्यूआर कोड लगे पोस्टर पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं। इसी बीच बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स भी चल रही है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बिहार के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोला था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादवहिन्दू धर्मतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी