लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव : मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में राजग 125 सीट, महागठबंधन 102 सीटों पर आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:53 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना में 243 सीटों में से 238 सीटों के अब तक आए रुझानों में राजग 125 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के अब तक आए रुझानों में भाजपा 70 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट, हम पार्टी एक सीट और वीआईपी पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल 62 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि माकपा 3 सीट, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है।

आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम दो सीट पर आगे चल रही है जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 146 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव अपनी राघोपुर विधानसभा सीट से निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पर 1,154 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।

भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 3,028 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 3,727 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,166 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए