लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः कमल कमाल, बर्बादी के 20 साल?, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार कार्टून

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2025 14:47 IST

पोस्ट पर लिखा है बर्बादी के 20 साल बेरोजगारी, पलायन, अपराध, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, बाढ़ -सुखाड़, महंगाई पेपर लीक।

Open in App
ठळक मुद्देकमजोर सीएम दूसरे हाथ में कुर्सी को दिखाया गया है। स्लोगन दिया है “कमल कमाल, बर्बादी के 20 साल”। बर्बादी के 20 साल जो बिहार में झेला है अब इसके लिए तैयार नहीं है।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अपने एक्स अकाउंट पर एक मजेदार कार्टून साझा किया है, जिसमें नीतीश कुमार एक टांग पर खड़े हैं और उनके एक हाथ में ट्रॉफी है। वहीं, इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि कमल कमल और प्रधानमंत्री बजा रहे हैं ताली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तस्वीर में कमल की माला पहने हुए, तो हाथ में ट्रॉफी जिस पर लिखा कमजोर सीएम दूसरे हाथ में कुर्सी को दिखाया गया है। पोस्ट पर लिखा है बर्बादी के 20 साल बेरोजगारी, पलायन, अपराध, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, बाढ़ -सुखाड़, महंगाई पेपर लीक।

इसमें उन्होंने लिखा है “कमजोर सीएम”। उसके अलावे इस पोस्ट में स्लोगन दिया है “कमल कमाल, बर्बादी के 20 साल”। वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि जनता कह रही है जग जाहिर हो चुका है, नीतीश कुमार को कुर्सी से प्यार है। अब तो वह पूरी तरह आरएसएस और भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं, बर्बादी के 20 साल जो बिहार में झेला है अब इसके लिए तैयार नहीं है।

अब बिहार को तेजस्वी सरकार चाहिए, नीतीश कुमार की पार्टी अब बीजेपी में विलय करेगी। इस बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव सारी मर्यादा लांग रहे हैं, नीतीश कुमार ने गठबंधन की राजनीति में सम्मान किया है। लेकिन अपने स्वाभिमान के सवाल पर समझौता नहीं किया है।

तेजस्वी यादव 420 के आरोपी आप बने रहिए। लेकिन ट्विटर पर 420 का काम करने से बचिए। वहीं, मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव इतने काबिल नहीं हैं कि 20 साल का विश्लेषण करें, अगर एनालिसिस करना है तो अपने माता-पिता के कार्यकाल का करें। उनके मामा ही आरोप लगा रहे थे, क्या तेजस्वी यादव इस पर मुंह खोलेंगे? आज मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं आप लिख कर रख लीजिए, 2010 में जो राजद का हाल हुआ था उससे भी बुरा 2025 में होगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?