लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस को 70 और वाम दलों को चाहिए 35 सीट?, 243 सीट में कैसे बंटवारा करेंगे तेजस्वी यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 21:28 IST

Bihar Assembly Elections: 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और भाकपा (माले) सहित अन्य दल भी शामिल हैं।पांच वर्षों से हम लगातार राजग सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं।भाकपा ने छह में से दो सीट जीती थीं जबकि माकपा ने चार में से दो सीट पर जीत दर्ज की थी।

पटनाः भाकपा और माकपा ने शुक्रवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से कुल 35 सीट मांगी और सीट बंटवारे के समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया। दोनों वाम दलों ने यह भी मांग की कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तुरंत घोषित किया जाए। भाकपा ने 24 सीट की मांग की है जबकि माकपा ने 11 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और भाकपा (माले) सहित अन्य दल भी शामिल हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने कहा, ‘‘महागठबंधन की बड़ी पार्टियों को भाकपा और माकपा के पक्ष में कुछ सीट का त्याग करना होगा।’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि दोनों दल सभी जिलों में संयुक्त सम्मेलन करेंगे ताकि उनके कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची में नाम कटौती की वास्तविकता की जांच कर सकें।

माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि सीट बंटवारे की बातचीत में और देरी ‘‘राज्य और महागठबंधन के लिए खतरनाक’’ साबित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास विश्वसनीय जमीनी कार्यकर्ता, मजबूत संगठन क्षमता और अपने कैडर पर वैचारिक पकड़ है। पिछले पांच वर्षों से हम लगातार राजग सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं।

अगर हमें अधिक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिला तो महागठबंधन को लाभ होगा।’’ चौधरी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। भाकपा ने छह में से दो सीट जीती थीं जबकि माकपा ने चार में से दो सीट पर जीत दर्ज की थी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जहां हम जीत नहीं पाए, वहां भी हार का अंतर बहुत कम था।’’ दोनों नेताओं ने बताया कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया जा चुका है। पांडेय ने कहा, ‘‘लेकिन अब तक हमारी मांग पर विचार नहीं हुआ है। हमें केवल बड़ी पार्टियों की ओर से मौखिक आश्वासन मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टियां गरीब और वंचित तबकों से मिलने वाले आर्थिक सहयोग पर निर्भर करती हैं। इसलिए हमें जनता तक पहुंचने और उनके समर्थन को मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए।’’ गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सीपीआईएमबिहारकांग्रेसतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?