लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः सुबह-सुबह मंत्री अशोक चौधरी-विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश?, प्रधान सचिव दीपक कुमार के घर पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2025 14:28 IST

Bihar Assembly Elections: लोकसभा राज्यसभा से पारित होने के बाद और राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहयोगियों से मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं।वक्फ बिल को लेकर जदयू में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। जदयू के कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह अचानक कई मंत्रियों के आवास पर पहुंच गए। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अचानक मंत्रियों से मुलाकात किए जाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मंत्रियों से मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम प्रधान सचिव दीपक कुमार के भी आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने प्रधान सचिव से मुलाकात की। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टी सक्रिय मोड में आ गई हैं। सभी पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपने सहयोगियों से मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वक्फ बिल को लेकर जदयू में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। जदयू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को समर्थन किया जिसके बाद से ही कई मुस्लिम नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। वहीं लोकसभा राज्यसभा से पारित होने के बाद और राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है।

जिसके बाद से ही देश भर में सियासत गर्माई हुई है। जदयू के कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुस्लिम वोट नहीं मिलने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों को साधने के लिए रणनीति बना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष भी हमलावर है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला है। तेजस्वी ने दावा किया है कि अगर उनकी सरकारी आती है तो वो वक्फ संशोधन बिल को कूड़ेदान में डाल देंगे। यहीं नहीं राजद ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करने के लिए हामी भी भर दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी