लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः बीजेपी में 70 पार विधायकों की सबसे लंबी सूची, बेटिकट होंगे 30 फीसदी MLA, लिस्ट में मंत्री और कई वरिष्ठ भाजपा नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2025 17:08 IST

उम्रदराज विधायकों में डॉ. सीएन गुप्ता (छपरा, 78), अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा, 78), भागीरथी देवी (रामनगर, 75), अरुण कुमार सिन्हा (कुम्हरार, 74), राघवेंद्र प्रताप सिंह (बड़हरा, 73), रामप्रीत पासवान (राजनगर, 72), रामनारायण मंडल (जमुई, 72), नंदकिशोर यादव, विधानसभा अध्यक्ष (पटना साहिब, 72), वीरेंद्र सिंह (वजीरगंज, 72), डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री (गया, 70), जयप्रकाश यादव (नरपतगंज, 70) और श्रीराम सिंह (बगहा, 70) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप जायसवाल ने कहा कि टिकट पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार 30 फीसदी विधायकों के टिकट काट सकती है।अमित शाह अपने दौरे पर भाजपा विधायकों की परफॉर्मेंस चेक करने वाले हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चुनावी रणनीति तय करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी इस सप्ताह बिहार का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आगामी 18 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। इस बीच अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह इस बार एनडीए में सीटों के बंटवारे और भाजपा में टिकटों के बंटवारे पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार 30 फीसदी विधायकों के टिकट काट सकती है।

दरअसल, 243 सदस्यीय विधानसभा में इस समय 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले 68 विधायक मौजूद हैं, जिनमें से 31 की आयु 70 से 80 वर्ष के बीच है। भाजपा में 70 पार विधायकों की सबसे लंबी सूची है। इनमें कई बार के विधायक और मंत्री शामिल हैं। अमित शाह अपने दौरे पर भाजपा विधायकों की परफॉर्मेंस चेक करने वाले हैं।

इसमें विधायकों की जनसंपर्क क्षमता, क्षेत्र में पकड़, संगठन के साथ तालमेल और जनता में छवि का आकलन किया जाएगा। पार्टी का इस बार पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस उन सीटों पर है, जहां पिछली बार कुछ वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वहां पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

पार्टी के इंटरनल सर्वे में जिन विधायकों का प्रदर्शन खराब निकलेगा, उनका टिकट भी कट सकता है। दरअसल, भाजपा का लक्ष्य है कि बिहार में एनडीए की सीटें बढ़ाई जाएं और 2025 के विधानसभा चुनाव में फ‍िर से सत्ता हासिल की जाए। चर्चा है कि कई सीटों पर युवा और ऊर्जावान चेहरों को उतारकर चुनावी समीकरण बदला जा सकता है। ऐसे में कई वरिष्ठ विधायक अपनी उम्मीदवारी बचाने के लिए अपने बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश में जुट गए हैं।

बता दें कि भाजपा में सबसे ज्यादा उम्रदराज विधायकों में डॉ. सीएन गुप्ता (छपरा, 78), अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा, 78), भागीरथी देवी (रामनगर, 75), अरुण कुमार सिन्हा (कुम्हरार, 74), राघवेंद्र प्रताप सिंह (बड़हरा, 73), रामप्रीत पासवान (राजनगर, 72), रामनारायण मंडल (जमुई, 72), नंदकिशोर यादव, विधानसभा अध्यक्ष (पटना साहिब, 72), वीरेंद्र सिंह (वजीरगंज, 72), डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री (गया, 70), जयप्रकाश यादव (नरपतगंज, 70) और श्रीराम सिंह (बगहा, 70) शामिल हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी टिकट पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाBihar BJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?