लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections AI 2025: 𝐍𝐃𝐀 की 𝟐𝟎 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?, एआई से सीएम नीतीश पर वार करेंगे तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2025 18:50 IST

Bihar Assembly Elections AI 2025: जानकारों का भी मानना है कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में हर राजनीतिक दल धड़ल्ले से एआई का उपयोग करते देखे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव इस बार पूरी तैयारी में हैं और किसी भी हाल में इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहते।पिछले चुनाव में जदयू ने जेडीयू ऑनलाइन के प्रोजेक्ट के माध्यम से इस मामले में बाजी मारी थी। संजय झा ने संभाली थी जो कि वर्तमान में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Bihar Assembly Elections AI 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के माध्यम से सियासी हमला बोलने लगे हैं। शनिवार को तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के लिए एआई का सहारा लिया और एक मजेदार कार्टून मीम शेयर किया। इस कार्टून में एक बुजुर्ग दूसरे से कह रहे हैं कि भैया चलो अब इस 20 साल पुरानी खटारा सरकार को भी हटा देते हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव के इस प्रयोग के बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि राजद एआई की मदद से इसी तरह नीतीश कुमार की सरकार पर आक्रमण करती रहेगी। दरअसल, तेजस्वी यादव इस बार पूरी तैयारी में हैं और किसी भी हाल में इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहते।

इस बीच जानकारों का भी मानना है कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में हर राजनीतिक दल धड़ल्ले से एआई का उपयोग करते देखे जाएंगे। बता दें कि पिछले चुनाव में जदयू ने जेडीयू ऑनलाइन के प्रोजेक्ट के माध्यम से इस मामले में बाजी मारी थी। इस प्रोजेक्ट की कमान उस समय संजय झा ने संभाली थी जो कि वर्तमान में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

इस प्रोजेक्ट का मकसद नीतीश कुमार के सन्देश को पार्टी के हर लेवल के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था, जो कि सफल रहा था। हालांकि इस बार एआई का उपयोग पूरी तरह से किया जायेगा। यही कारण है कि तमाम पार्टियां अभी से ही इसके जरिए कार्टून, मीम्स, पोस्टर्स इत्यादि बनने में और एक दूसरे पर हमला करने में जुट गई हैं।

वर्तमान में तेजस्वी यादव फिलहाल आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव का यह प्रयोग विधानसभा चुनाव परिणाम में कितना असर डाल पाता है? क्या वाकई में जनता इस बार 20 साल पुरानी खटारा सरकार को हटाएगी और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएगी? या एक बार फिर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का ताज धारण करेंगे? यह सब कुछ अभी से अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप