लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections 2025: हरियाणा और दिल्ली के बाद बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?, 5 दिन में दूसरी बार पटना पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, मंथन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2025 14:09 IST

Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके आगे की रणनीति और फैसला लिया जाएगा।कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बिहार में आज से लगातार बैठकें होंगी। आज पटना महानगर के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है।

Bihar Assembly Elections 2025:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीतिक बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पांच दिनों के भीतर दूसरी बार सोमवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के अकेले चुनाव में उतरने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की जाएगी। वहीं उनसे जब पूछा गया कि दिल्ली में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की तरह ही उसी तर्ज पर बिहार में भी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी है तो उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा जारी है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके आगे की रणनीति और फैसला लिया जाएगा।

कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बिहार में आज से लगातार बैठकें होंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज पटना महानगर के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है।

मंगलवार से वे बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और कांग्रेस विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और 2025 चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और 2025 चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे बिहार में बैठकें होंगी।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि किसी के आने-जाने से कांग्रेस की रणनीति पर कोई असर नहीं पड़ता। कांग्रेस का कोई काम रुकने वाला नहीं है। बता दें कि कृष्णा अल्लावरू मूल रूप से कर्नाटक से हैं और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में हैं।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसराहुल गांधीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए