लाइव न्यूज़ :

राजद 136, कांग्रेस 52, वाम दल 34 और मुकेश साहनी को मिलेगा 20 सीट?, बंटवारे का फार्मूला लालू यादव ने किया फाइनल!, सहयोगी दल नाराज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 14:35 IST

Bihar Assembly Elections 2025: परिवार के भीतर मतभेद, महागठबंधन में अंदरूनी कलह और कानूनी चुनौतियां लालू की राह में मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं।कांग्रेस सहित तमाम सहयोगी दल इस सीट शेयरिंग के फार्मूले से नाराज हैं।कांग्रेस नेताओं को जैसे ही इस फार्मूले की जानकारी मिली तुरंत आलाकमान को बताया।

पटनाःबस कुछ दिन के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है। इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच होने वाला है। 243 सीट पर नवंबर 2025 में चुनाव होने की संभवना है। सियासत के जानकारों की मानने लालू यादव की नई रणनीति युवा और महिला मतदाताओं को लुभाने, एनडीए के वोट-बैंक में सेंध लगाने और तेजस्वी की छवि को एक प्रगतिशील नेता के रूप में स्थापित करने की है। ‘माई-बहिन मान योजना’ और 100 फीसदी डोमिसाइल नीति के वादे, साथ ही झामुमो और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) जैसे नए सहयोगियों को जोड़ना इसी रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, परिवार के भीतर मतभेद, महागठबंधन में अंदरूनी कलह और कानूनी चुनौतियां लालू की राह में मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

इसके बावजूद, वे लगातार तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं क्योंकि इस पद के लिए अभी तक कोई दूसरा दमदार चेहरा सामने नहीं आया है। इस बीच चर्चा है कि सीट बंटवारे का फार्मूला लालू यादव ने तय कर लिया है। लालू यादव ने अपने तय फॉर्मूले को अपने सहयोगियों के साथ साझा भी किया है, लेकिन कांग्रेस सहित तमाम सहयोगी दल इस सीट शेयरिंग के फार्मूले से नाराज हैं।

सूत्रों की मानें तो राजद ने अपने खाते में 136 सीटें रखी हैं। कांग्रेस को 52 सीटें दी गई हैं, जबकि तीनों वाम दलों (भाकपा, माकपा, भाकपा-माले) को मिलाकर 34 सीटें दी गई हैं। वहीं, वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को 20 सीटें देने का प्रस्ताव है। चर्चा है कि कांग्रेस नेताओं को जैसे ही इस फार्मूले की जानकारी मिली उन्हें तुरंत आलाकमान को बताया।

जिसके बाद कांग्रेस नेताओं के सुर बदल गए और कहने लगे कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा ये जनता तय करेगी। तेजस्वी यादव के सीट शेयरिंग फॉर्मूला से महागठबंधन में भारी नाराजगी है। सियासत के जानकारों की मानें तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद इसी फार्मूले को लागू करना चाह रही है लेकिन अन्य सहयोगी दल इस फार्मूले को मानने के लिए तैयार नहीं है।

ऐसे में राजद का यह दांव सहयोगियों के लिए गले की फांस बन रही है। महागठबंधन के सहयोगी दल इस फार्मूले से सहमत नहीं है। संभावना जताई जाने लगी है कि महागठबंधन में खींचतान देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां कांग्रेस 60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

कांग्रेस ना ही 52 सीट पर मानने को तैयार है और ना ही सहनी 20 सीटों पर मानेंगे। सहनी से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी। यहीं नहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाल ही में भारी मन से महागठबंधन में जुड़े पशुपति पारस और झामुमो को आखिर कितनी सीटें मिलेंगी? वहीं राजद का फार्मूला फिलहाल किसी सहयोगी को रास नहीं आ रहा। ऐसे में महागठबंधन में जारी अंदरुनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवPashupati Kumar Parasमुकेश सहनीराबड़ी देवीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट