लाइव न्यूज़ :

टिकट की चाहत के साथ टिकट कटवाने वाले कार्यकर्ताओं-नेताओं से पटा लालू-राबड़ी आवास, सड़क पर ही हो रहा खाना-पीना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2025 14:27 IST

Bihar Assembly Elections 2025:कार्यकर्ताओं का असंतोष मौजूदा विधायकों के खिलाफ मतभेद को बढ़ा सकता है और पार्टी की चुनावी ताकत को प्रभावित कर सकता है।

Open in App

 

Bihar Assembly Elections 2025:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच टिकटार्थियों का हुजूम पार्टी कार्यालयों के अलावे दिग्गज नेताओं के दरवाजे पर जमा हो जा रहा है। एक ऐसा ही नजारा राजद प्रमुख लालू यादव-राबडी देवी के आवास के बाहर देखा जा सकता है। यहां टिकट की आस लगाए बडे पैमाने पर युवा-युवतियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का जत्था जमा हुआ है। हाल यह है कि सड़क पर खाना और सड़क पर सोना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है।

टिकट के चाहने वालों के साथ-साथ टिकट कटवाने वालों की भीड़ देखी जा रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता होगा, जिस दिन लालू-राबड़ी आवास के बाहर हंगामा-नारेबाजी नहीं होता हो।

इस बार मौजूदा विधायकों के टिकट कटवाने की होड़ मची है। इसका एक ताजा उदाहरण रविवार को देखने को मिला, जब लालू-राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते राजद के एक मौजूदा विधायकों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मसौढ़ी की मौजूदा विधायक रेखा देवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिकट नहीं देने की मांग की। समर्थकों ने ‘रेखा को हटाना है, मसौढ़ी को बचाना है’ जैसे नारे लगाए।

बताया जा रहा है कि रेखा देवी को फिर से टिकट मिलने की चर्चा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कई कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जुटे और अपने-अपने बैनर-पोस्टर लेकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस को भी हालात नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही लालू-राबड़ी आवास पर मखदुमपुर से पहुंचे राजद के कार्यकर्ताओं ने वहां के मौजूदा विधायक सतीश कुमार दास का जबर्दस्त विरोध किया।

लोगों ने सतीश दास मुर्दाबाद के नारे लगाया। प्रदर्शन के दौरान राजद के कार्यकर्ता यह कह रहे थे कि मखदुमपुर से सतीश कुमार दास को टिकट नहीं मिलना चाहिए। यदि पार्टी उसे टिकट देती है तो हम सभी लोग क्षेत्र में विरोध करेंगे। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए एक चुनौती भी है, क्योंकि कार्यकर्ताओं का असंतोष मौजूदा विधायकों के खिलाफ मतभेद को बढ़ा सकता है और पार्टी की चुनावी ताकत को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि, पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे को सुलझाने और कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच तालमेल बनाए रखने की कोशिश में जुटा हुआ है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम