लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुर्मी वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस, मतदाताओं को लुभाने में जुटे भूपेश बघेल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2025 14:50 IST

Bihar assembly elections 2025 : माना जा रहा है कि वे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की नीतियों से जोड़ने की कोशिश करेंगे।

Open in App

Bihar assembly elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने कुर्मी वोटबैंक को साधने की बड़ी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल 19 मई को पटना पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह से कुर्मी समाज को साधने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के मकसद से जुड़ा बताया जा रहा है। दरअसल, बिहार में करीब 4 फीसदी कुर्मी मतदाता हैं। इसीलिए कांग्रेस अब उन्हें साधने की मुहिम में जुट गई है। 

बघेल पटना में कुर्मी समाज के लोगों से बड़ी बैठक करेंगे और राहुल गांधी के विचारों को उनके सामने रखेंगे। उल्लेखनीय है कि कुर्मी मतदाताओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दबदबा है। बताया जाता है पटना दौरे के क्रम में भूपेश बघेल सबसे पहले पटेल छात्रावास में छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ वातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि वे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की नीतियों से जोड़ने की कोशिश करेंगे। इसके बाद बघेल पटना में कुर्मी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे, जहां वे राहुल गांधी के विचार, योजनाएं और कांग्रेस की रणनीति को समाज के बीच रखेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह बैठक आगामी चुनावों के लिए कुर्मी मतदाताओं को कांग्रेस के पाले में लाने की एक अहम कड़ी मानी जा रही है। बिहार के युवाओं में कुर्मी समाज का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में कांग्रेस उनकी नब्ज टटोलना चाहती है। बघेल छात्रों के साथ खुलकर बात करेंगे, उनके सपनों और परेशानियों को समझेंगे। यह मुलाकात इसलिए भी खास है, क्योंकि युवा मतदाता किसी भी चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

बघेल का यह कदम कांग्रेस की उस सोच को दिखाता है, जो युवाओं और स्थानीय समुदायों को जोड़कर सियासी जमीन तैयार करना चाहती है। बता दें कि कुर्मी समाज ओबीसी में एक प्रभावशाली समुदाय है। बिहार में कई सीटों पर नतीजे बदल सकता है।

कांग्रेस की कुर्मी मतदाताओं को साधने की कोशिश महागठबंधन के भीतर भी नए समीकरण बना सकती है, क्योंकि राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत चल रही है। भूपेश बघेल खुद भी कुर्मी समुदाय से आते हैं, ऐसे में उनका दौरा काफी प्रतीकात्मक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनावकांग्रेसभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट