लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में 4039 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ठोकेंगे अपना ताल, 73 उम्मीदवारों ने ले ली अपनी उम्मीदवारी वापस

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2025 23:51 IST

नामांकन जांच के बाद रद्द होने वाले पर्चे में दो महागठबंधन का हैं, जबकि एक एनडीए का है। इस सूची में छोटे दलों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए कुल 5177 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से 4039 के नामांकन पत्र जांच के बाद सही पाए गए, जबकि 1065 लोगों के नामांकन पत्रों को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। 73 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। नामांकन जांच के बाद रद्द होने वाले पर्चे में दो महागठबंधन का हैं, जबकि एक एनडीए का है। इस सूची में छोटे दलों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। इसमें 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन भी जांच के बाद रद्द किया गया है। कई जिलों में प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ है। नामांकन जांच के बाद तीन विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरण अचानक बदल गए हैं। इनमें दो सीटें महागठबंधन की हैं, जबकि एक सीट पर एनडीए को झटका लगा है। कई और भी प्रत्याशी हैं, जिनका कुछ कारणों से नामांकन रद्द हो गया है। इसमें छोटे दलों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। 

इसमें मोहनिया, सुगौली और मढ़ौरा विधानसभा सीटों से गठबंधनों के तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है। सुगौली से वीआईपी के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हुआ तो वहीं मढ़ौरा सीट से लोजपा(रा) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया। इन तीन सीटों पर नामांकन रद्द होने की घटनाओं ने बिहार के चुनावी परिदृश्य में एक नया मोड़ ला दिया है। 

महागठबंधन को मोहनिया और सुगौली में नुकसान हुआ है, जहां अब विपक्षी दलों को सीधा फायदा हो सकता है। वहीं एनडीए को मढ़ौरा सीट पर नुकसान हुआ है, जो सारण क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ वाली सीट मानी जाती थी। मोहनिया से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का दावा है कि उनका नामांकन रद्द किया गया है। पश्चिमी चंपारण की वाल्मीकिनगर सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दीर्घ नारायण प्रसाद का नामांकन रद्द कर दिया गया है। 

मोतिहारी जिले की सुगौली विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। रामगढ़ विधानसभा से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मनीष तिवारी का नामांकन रद्द। हाजीपुर के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के उम्मीदवार सीमा सुंदरी देवी का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं, चिरैया सीट से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सलाउद्दीन का नामांकन रद्द हुआ है। 

चिरैया सीट से ही बसपा के बिंदेश्वरी राम का नामांकन रद्द किया गया है। जबकि रोहतास के डेहरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी धनजी कुमार का नामांकन रद्द हुआ है। डेहरी से तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी सुनीता देवी का भी नामांकन रद्द हुआ है। उसी तरह रक्सौल विधानसभा सीट से बसपा के गौतम कुमार का नामांकन रद्द हुआ है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप