लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: 94 विधानसभा सीटों पर मतदान, दूसरा चरण, 3 नवंबर को वोट, एनडीए और महागठबंधन में सीधा मुकाबला,जानिए आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2020 19:48 IST

महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव से लेकर तेजप्रताप यादव समेत एनडीए कोटे से 4 मंत्री भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. दूसरे चरण की 94 में से 27 सीटों पर भाजपा और राजद में सीधा मुकाबला है. जबकि भाजपा और कांग्रेस के बीच 12 सीटों पर टक्कर है.

Open in App
ठळक मुद्देचरण में 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी है. भाजपा और माकपा के बीच 1 और भाजपा-भाकपा के बीच 2 सीट पर टक्कर है. उसी तरह से 43 सीटों पर जदयू और राजद में सीधी टक्कर है. जदयू और भाकपा- माले के बीच 2 सीटों पर सीधी लड़ाई है. इसके साथ ही जदयू-माकपा 3 और भाकपा व जदयू की 1 सीट पर टक्कर है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है.

इस चरण में 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव से लेकर तेजप्रताप यादव समेत एनडीए कोटे से 4 मंत्री भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. दूसरे चरण की 94 में से 27 सीटों पर भाजपा और राजद में सीधा मुकाबला है. जबकि भाजपा और कांग्रेस के बीच 12 सीटों पर टक्कर है.

इसके साथ ही भाजपा और माकपा के बीच 1 और भाजपा-भाकपा के बीच 2 सीट पर टक्कर है. उसी तरह से 43 सीटों पर जदयू और राजद में सीधी टक्कर है. जबकि 12 सीटों पर जदयू कांग्रेस आमने-सामने हैं. वहीं, जदयू और भाकपा- माले के बीच 2 सीटों पर सीधी लड़ाई है. इसके साथ ही जदयू-माकपा 3 और भाकपा व जदयू की 1 सीट पर टक्कर है.

2015 में भाजपा और जदयू अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. एनडीए और महागठबंधन के बीच 15 फीसदी वोटों का अंतर था. बीते चुनाव के दूसरे चरण में राजद, जदयू और कांग्रेस ने मिलकर 70 सीटों पर कब्जा जमाया. 33 सीटें राजद, 30 जदयू और सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी. जबकि एनडीए ने 22 सीटें जीती थी. इसमें से 20 सीटें भाजपा और 2 सीटें लोजपा को मिली थी. लेकिन इस बार के चुनाव में गठबंधन अलग-अलग हैं. इसतरह से दूसरा चरण हर पार्टी के लिए खासा मायने रखता है.

दूसरे चरण में महागठबंधन की तरफ से राजद के 56, कांग्रेस के 24 और वामपंथी दलों के 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जबकि, एनडीए में शामिल भाजपा के 46, जदयू से 43 और सहयोगी पार्टी वीआईपी से 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार लोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है. लोजपा ने 52 सीटों पर उम्मीदवार खडे़ किए हैं. वहीं, बीएसपी के 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राष्ट्रीय रक्षा अकादमीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?