लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: जदयू का आरोप, तेजस्वी यादव ने चुनावी हलफनामे में दी संपत्ति की गलत जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2020 17:25 IST

जदयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति को लेकर जो जानकारी दी है, वह गलत है और इसकी जांच की जाए.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे इस ज्ञापन में तेजस्वी यादव के खिलाफ जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है. आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि इस संबंध की जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष रखी जाएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के हलफनामे जानकारी छुपाई है और तेज प्रताप यादव ने भी अपने हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी है.

पटनाः बिहार में एक ओर आज विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान चल रहा था तो दूसरी जदयू ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार व राजद नेता तेजस्वी यादव का नामांकन ही रद्द कराने के लिए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है.

जदयू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे इस ज्ञापन में तेजस्वी यादव के खिलाफ जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है. जदयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति को लेकर जो जानकारी दी है, वह गलत है और इसकी जांच की जाए.

चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि इस संबंध की जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष रखी जाएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के हलफनामे जानकारी छुपाई है और तेज प्रताप यादव ने भी अपने हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी है.

उन्होंने सवाल पूछा कि जो जानकारी छुपा सकता है वो सत्ता कैसे चलाएगा? मंत्री नीरज कुमार ने यह भी बताया कि तेजस्वी के नाम से उनके ननिहाल फुलवरिया और सरायकेला में कई कट्ठा जमीन है, जो गरीबों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिया गया है, पर इस जमीन का जिक्र तेजस्वी ने चुनाव आयोग के हलफनामे में नहीं किया है.

साथ ही नीरज कुमार ने कहा कि इनके राज में नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लिया गया, अल्पसंख्यकों की जमीन भी लिखवा ली गई थी. फिर लालू परिवार ने हीं बताया था कि तेजस्वी ही तरुण है तो फिर इस जमीन की जानकारी हलफनामे में क्यों नहीं?

जब तरुण यादव और तेजस्वी एक ही हैं तो फिर चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं जिक्र किया है? इस तरह जानकारी छुपाने के मामले में जदयू के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को अपने सवालों के घेरे में ले लिया है और लालू प्रसाद यादव और लालू परिवार की कड़ी निंदा भी की.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीमीसा भारतीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत