लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: दरभंगा नाके पर तलाशी, स्कॉर्पियो कार से 1.11 करोड़ बरामद, आयकर विभाग एक्शन में

By भाषा | Updated: October 7, 2020 16:48 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया की बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा को सील कर विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजटमलपुर के पास बने नाके पर तलाशी के दौरान मंगलवार को स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख 9 हजार 150 रुपये बरामद किए।बिशनपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिले समस्तीपुर की ओर से आ रहे उक्त वाहन की तलाशी लिए जाने पर यह राशि बरामद की गयी। कालाधन होने की आशंका के तहत जिला खर्च निगरानी सेल के अधिकारियों और आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने जटमलपुर के पास बने नाके पर तलाशी के दौरान मंगलवार को स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख 9 हजार 150 रुपये बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया की बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा को सील कर विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बिशनपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिले समस्तीपुर की ओर से आ रहे उक्त वाहन की तलाशी लिए जाने पर यह राशि बरामद की गयी।

इस सिलसिले में कार सवार एक व्यक्ति रोहित खांडेवाल और चालक संतोष पासवान को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने पर राशि के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नही किये जाने और न ही संतोषप्रद जबाब दिए जाने पर राशि के कालाधन होने की आशंका के तहत जिला खर्च निगरानी सेल के अधिकारियों और आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव के निगरानी दल ने इंदौर में पकड़ी 50.90 लाख की नकदी

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) ने बुधवार को संदिग्ध हालात में एक कार से ले जाई जा रही 50.90 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील घोषित किए गए इस क्षेत्र में तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निहित उपाध्याय ने बताया कि एसएसटी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में इंदौर-उज्जैन रोड पर एक कार की तलाशी के दौरान 50.90 लाख रुपये की नकदी संदिग्ध हालात में पकड़ी। यह रकम एक बैग में रखी गयी थी।

उन्होंने बताया कि कार में सवार व्यक्ति अपना नाम मोहन कुमार सोनी बता रहा है। उसका कहना है कि वह इटारसी का सर्राफा कारोबारी है और अपने व्यापार के सिलसिले में एक व्यक्ति को नकदी देने जा रहा था। सीएसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के साथ ही आयकर विभाग को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में नकदी पकड़े जाने की सूचना दे दी गयी है।

नकदी ले जा रहे व्यक्ति से पूछताछ के साथ ही विस्तृत जांच जारी है। इस बीच, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सांवेर को चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। आगामी उप चुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र में नकदी और शराब का अवैध परिवहन तथा वितरण रोकने के लिए अलग-अलग दलों की तैनाती की गई है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआयकर विभागआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा