लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: राजद ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया, सहनी बोले- NDA ने मरहम लगाने का काम किया

By भाषा | Updated: October 7, 2020 19:38 IST

सहनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एक पक्ष (राजद नीत महागठबंधन) ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि दूसरे पक्ष (राजग) ने मरहम लगाने का काम किया। ’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार के कार्यों के प्रति पूरी आस्था व्यक्त करते हुए बिहार चुनाव में राजग की जीत का संकल्प व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देदावा कर रहे थे कि राजद ने उन्हें 25 सीटें व सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री के पद की पेशकश की है। वीआईवी के सीटों की संख्या नहीं बताने से मुकेश सहनी नाराज हो गए थे और प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर बाहर चले गए थे।सवाल किये जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार मेरी वजह से बनती इसलिए उस पद की मांग की थी।

पटनाः बालीवुड सेट डिजाइनर के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी ने अपने दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बनने के बाद बुधवार को कहा कि राजग ने घाव पर मरहम लगाने का काम किया।

राजग में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करते हुए सहनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एक पक्ष (राजद नीत महागठबंधन) ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि दूसरे पक्ष (राजग) ने मरहम लगाने का काम किया। ’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार के कार्यों के प्रति पूरी आस्था व्यक्त करते हुए बिहार चुनाव में राजग की जीत का संकल्प व्यक्त किया।

कुछ दिन पहले तक सहनी बिहार में विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा थे और टिकटों को लेकर दावा कर रहे थे कि राजद ने उन्हें 25 सीटें व सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री के पद की पेशकश की है। लेकिन राजद नीत महागठबंधन द्वारा घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा किये जाने के दौरान वीआईवी के सीटों की संख्या नहीं बताने से मुकेश सहनी नाराज हो गए थे और प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर बाहर चले गए थे। इसके बाद वे महागठबंधन से अलग हो गए।

इसपर सवाल किये जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार मेरी वजह से बनती इसलिए उस पद की मांग की थी। यहां (एनडीए) ऐसी कोई बात नहीं है। राजग में जदयू और भाजपा के साथ उनकी पार्टी सहयोगी दल है । वीआईपी पार्टी के नेता ने कहा कि वहां उनकी पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि यहां राजग में मरहम लगाया गया। इसलिए जो भी मिला वो स्वीकार है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वीआईपी पार्टी को राजग में अपने कोटे से 11 सीटें देने की घोषणा की।

भाजपा को राजग में सीटों के बंटवारे के तहत 121 सीटें मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 2015 में भी पूरी मजबूती से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया था। किसी वजह से भटक गया लेकिन अब ख़ुशी है कि जहां से मैंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था आज फिर से वही हूं।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की उपस्थति में सहनी ने कहा कि राजग ने पिछड़ी जाति के बेटे को सम्‍मान दिया है और इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं।

गौरतलब है कि बिहार में निषाद समाज की आबादी करीब तीन से चार फीसद है। भले यह आंकड़ा वोट के लिहाज से छोटा हो लेकिन मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद और खगडिय़ा जैसे क्षेत्रों में निषाद वोट निर्णायक माना जाता है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनामुकेश सहनीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीअमित शाहसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप